चाईबासा : चाईबासा- सरायकेला मुख्य मार्ग में घाघरी गांव के पास एक ट्रक व स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत में दोपाई पंचायत समिति की सदस्य लीलमुनि तियु की मौत हो गई।यह हादसा उस समय हुई जब लीलमुनि तियु खूंटपानी प्रखंड कार्यालय से अपने गांव लौट रहे थे। तब सड़क दुर्घटना में पंचायत समिति सदस्य की मौत हो गई। मृतक लीलमुनि तियू दोपाई पंचायत के पंचायत समिति सदस्य थे।स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक व स्कूटी से सीधी भिड़ंत होने के कारण हुई मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर की धुनाई कर दी और अस्पताल में बवाल काटा। ट्रक चालक की भी स्थिति गंभीर बताई जाती है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।















