चाईबासा : आनंदपुर थाना अंतर्गत कोयल नदी कुढना घाट पर एक युवक बह गया। घटना बुधवार लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। डाडु की पत्नी गुरुवारी सोय ने बताया की बुधवार लगभग 9 बजे डाडु काम के वास्ते किसी से एडवांस लेने की बात कह कर घर से निकला। फिर वह दिनभर वापस नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों द्वारा जब डाडु की खोजखबर ली गई, तो गुरुवार शाम करीब 7 बजे कुढ़ना ग्रामीणों द्वारा युवक डाडु के कोयल नदी में बहने की सूचना मिली। जिसके बाद शुक्रवार को मुंडा टोला के युवक गोलबंद होकर कोयल नदी घाट पहुंचे और डाडु की खोजबीन में जुट गए। इधर गुरुवारी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उसका पति रामप्रसाद सोय दिन के 1 बजे अपने ससुराल ढिपा जाने के लिए कोयल नदी पार करने की बात कर रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के मना करने के बाबजूद वह कोयल नदी पार करने के दौरान तेज धार में बह गया। वहीं अब तक डाडु का कोई पता नहीं चल पाया है। डाडु के नदी में बह जाने से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।














