
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी के निदेशानुसार भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमेय विक्रमा ने धनबाद के राकेश कुमार को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष, गढ़वा के शशांक शेखर को महासचिव और पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के राजीव चौहान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के नीतीश कुमार यादव को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का सचिव मनोनीत किया है. इसके साथ ही रोशन कुमार चतुर्वेदी को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का बोकारो जिला अध्यक्ष एवं अजय कुमार रवानी को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का धनबाद जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है.













