
जमशेदपुर : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के अनुबंधित कर्मचारियों ने मंगलवार को अचानक बिष्टुपुर स्थित गरम नाला एक्सचेंज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. जहां हंगामा की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया. बताया जाता है, कि अनुबंधित कर्मचारी पिछले 3 महीने से वेतन की मांग कर रहे हैं. वहीं बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि इनका फंड कारपोरेट ऑफिस से जारी किया जाता है. जहां से प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही इन्हें वेतन दे दिया जाएगा. वही हंगामा कर रहे कर्मचारियों ने बताया, कि विभाग के अधिकारियों ने कुछ कर्मियों को वेतन दे दिया है, जबकि कुछ कुछ कर्मचारियों को नहीं दिया है. उन्होंने बताया कि दर्जनों कर्मचारी जिसमें महिलाएं भी शामिल है, पैसे के अभाव में पैदल ही ड्यूटी आना-जाना करते हैं. घर चलाना इनके लिए मुश्किल हो गया है. फिर भी विभागीय अधिकारी इनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. वैसे मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया, कि विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया है, कि जल्द ही उनका वेतन रिलीज कर दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया.






