
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के एसएनपी एरिया स्थित मेन रोड में समनता स्टोर के पास सोमवार की शाम फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार कर थाना में पूछताछ कर रही है. पुलिस ने मामले में एक औऱ आरोपी को भी हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से थाना में पूछताछ कर रही है. संभवत मंगलवार की शाम पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है. मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में आईपीएल सट्टे को लेकर फायरिंग की बात सामने आ रही है. फिलहाल अभी तक पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं की है. बता दे कि सोमवार की शाम साकची समनता स्टोर के पास राहूल छाबरा पर भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला ने गाली-गलौज के बीच फायरिंग कर दी थी. एक फायर करने के बाद दूसरे फायर करने के दौरान पिस्टल लॉक हो गई थी. मौका पाकर दशरथ वहां से फरार हो गया था. देर रात दशरथ ने थाने में सरेंडर कर दिया था. राहुल छाबरा ने इस मामले में साकची थाना में लिखित शिकायत भी की थी. हालांकि यह कहां तक सही है इसक खुलासा तो दशरथ शुक्ला ही कर सकता है.







