
चाईबासा : गुरुवार की दोपहर दुम्बिसाई निवासी खजुरा देवगम अपनी पत्नी सुखमति देवगम के साथ निजी कार्य से मंगला हाट जा रहा था. वे लोग जब जैन मार्केट चौक पहुंचे तो खजुरा देवगम अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसे देख कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मानवीय संवेदनाओं के आधार पर तत्परतापूर्वक टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां उसे दाखिल कर चिकित्सा जारी है. आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ एसपी मल्लिक ने बताया कि बढ़ती ठंड एवं रक्तचाप कम होने आदि कारणों से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. उसकी बेहतर चिकित्सा को लेकर अस्पताल प्रबंधन प्रयासरत है. त्रिशानु राय के प्रति उसकी पत्नी सुखमति देवगम समेत परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है. इस दौरान सुमित कुमार झा, अर्श अली समेत अन्य उपस्थित थे.






