रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित पवन चौक पर बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों के साथ नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता को पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष रूपेश साव ने आवेदनद सौंपा. जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को चक्रधरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के समक्ष वे पुन: पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं. इस दौरान चाईबासा नगर प्रभारी शेष नारयण लाल, संजय पासवान, कुमार विवेक, शमरेश सिंह, रोहित साह, अभय साव, भरत सिंह, बुलटन रवानी, बुलबुल पाण्डेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रूपेश साव ने विगत दिनों पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुनः भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी.






