चांडिल : चांडिल की रामगढ़ी निवासी 22 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। विवाहिता का नाम पुतुल कुमारी बताया जाता है। उसके पति हरेराम ने बताया कि पुतुल कुमारी ने कीटनाशक पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे पति को इसकी जानकारी हुई, पुतुल कुमारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। यहां एमजीएम की इमरजेंसी में पुतुल कुमारी का इलाज चल रहा है। पुतुल कुमारी को 108 नंबर एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया। हरेराम कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार हैं। इसकी वजह से पुतुल कुमारी टेंशन में रहती है। उनके दो बच्चे हैं। आर्थिक तंगी के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था।







