
चक्रधरपुर : अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को विधायक सुखराम उरांव नगर पर्षद कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने सफाई कर्मचारी व सफाई से जुड़े 126 कर्मचारियों के बीच 2 लाख 52 हज़ार रुपये का भुगतान किया, ताकि सफाई का कार्य बेहतर ढंग से शहर में चल सके. इस दौरान मुख्य रूप से वार्ड पार्षद दिनेश जेना, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक कुमार व नगर पर्षद के सनातन मुखी उपस्थित थे.
कोरोना जैसी महामारी में सफाई कार्य नही रुके : सुखराम उरांव
विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि शहर की सफाई का कार्य रुके नहीं. वर्तमान में साफ-सफाई का कार्य अति आवश्यक है और सफाई कार्य से जुड़े लोग सही मायने में परेशान हैं. ऐसे समय मे सफाइकर्मी भुखमरी में रहे ये कहीं से भी उचित नहीं है. इसी उद्देश्य से उन्होंने सफाइकर्मियों को दो-दो हजार रुपये का भुगतान किया है. ज्ञात हो कि नगर पर्षद के सफाइकर्मियों के वेतन के लिए नगर पर्षद चक्रधरपुर द्वारा हाथ उठाये जाने के बाद विधायक सुखराम उरांव नगर पर्षद के सफाईकर्मियों के सहयोग को आगे आये.















