
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के पांच गांव में कृषि कल्याण अभियान फेज तीन के तहत किसानों के बीच बीटीएम बोधादित्य हांसदा और एटीएम हिरणमय महतो ने ग्राम प्रधान की उपस्थिति में अरहर बीज का वितरण किया. बीटीएम ने बताया कि इस योजना के तहत कुचियाशोली, खाड़बांधा, बागघोरी, सिमदी और लुआग्राम गांव के 6-6 किसानों का चयन किया गया है, जिनके बीच अरहर दाल बीज का वितरण किया जायगा. उन्होंने कहा की प्रत्येक चयनित किसानों के बीच 4 केजी बीज का वितरण किया जाएगा. किसान बीज प्राप्त कर 6 एकड़ जमीन पर अरहर की खेती कर पाऐंगे. इस योजना में प्रवासी मजदूरों को भी प्राथमिकता देते हुए इच्छुक मजदूरों के बीच अरहर बीज का वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में लेट होने के कारण कुचियाशोली, लुआग्राम और खाड़बांधा गांव के किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण नहीं हो पाया है. जल्द ही ग्रामसभा कर किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण किया जाएगा. कृषि विभाग के तहत बीज वितरण के पश्चात चयनित कृषकों का स्वेल हेल्थ कार्ड बनाया जायेगा और मिट्टी के नमूना की जांच की जाएगी.







