
चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के बालीबांध गांव निवासी हरिहर महतो( 49) ने गुरुवार की शाम घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने पेड़ से शव झूलता देख इसकी सूचना थाना को दी है. सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. थाना प्रभारी अनिल नायक ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में कर मामले की जांच कर रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल में बालीबांध निवासी हरिहर महतो काम को लेकर परेशान रहता था.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







