
जमशेदपुर : हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से कंबल वितरण को जारी रखते हुए छाया नगर में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की हर एक सामाजिक, धार्मिक और सेवाभावी संस्थानों को मानव सेवा के उम्दा कार्यों में आगे आना चाहिए. जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि लोग फिजूलखर्ची काफी करते हैं. उन्हें फिजूलखर्जी कम या बंद करनी चाहिए और इन पैसों को लोक कल्याण में लगाना चाहिए. काले ने उपस्थित बुजुर्ग माताओं को प्रणाम किया एवं उन सभी का आशीर्वाद लिया. काले ने कहा कि आप सभी अपना आशीर्वाद दें, ताकि यह पुनीत कार्य जारी रखा जा सके. इस अवसर पर स्थानीय कमेटी के कंचन बाग, राहुल दुर्गे, संजय प्रमाणिक, संजय सोना, हेमंत बाग, अमित दास, सपन हाजरा, श्याम महानंद, बबलू भुइयां, मोतक दास, बादल गोराई, संजय बाग, हर-हर महादेव सेवा संघ के जुगून पांडेय, विभाष मजूमदार, सुमन कुमार, सचिन शर्मा, मनीष सिंह, दीपक सिंह, धीरज चौधरी, राज पासवान, विकी तारवे, सूरज चौबे, राज सिंह, रामा राव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








