
Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए लूट के सामान के साथ फिरोज नामक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधकर्मी आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती का निवासी बताया जाता है. इस संबंध में चांडिल एसडीपीओ ने बताया कि पिछले 8 जुलाई को जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी के पास अज्ञात अपराधकर्मियों ने जमशेदपुर के एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल, टैब और अन्य जरूरी कागजात लूट लिए थे. जिसके उद्भेन को लेकर एक जांच दल का गठन किया गया था. इसमें सफलता प्राप्त करते हुए उक्त अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी फिरोज इससे पहले भी लूट और छिनतई के मामले में जेल जा चुका है.



