
जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) द्वारा 34वा क्यूसी सर्किल कन्वेंशन झारखंड स्टेट लेवल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें टाटा स्टील की दो टीम आई ब्लास्ट फर्नेस की कास्ट हाउस टीम और एमइडी मेकेनिकल की फ्लूट पावर टीम ने समान स्कोर प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. दूसरा स्थान टाटा मोटर्स और तीसरा स्थान पेब्को कंपनी को मिली. यह प्रतियोगिता राज्य स्तर की प्रतियोगिता है जिसमें 19 कंपनी के शीर्ष टीम ने भाग लिया. आई ब्लास्ट फर्नेस की कास्ट हाउस टीम में टाटा वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट संजीव तिवारी ने भी भाग लिया. एक वाइस प्रेसिडेंट के महत्वपूर्ण पद पर होने के बावजूद भी टीम का हिस्सा होना और अवार्ड लेना काबिले तारीफ है. इस जीत की खुशी में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु और डिपार्टमेंट चीफ विनीत रंजन त्रिपाठी ने शाबाशी दी. ब्लास्ट फर्नेस कास्ट हाउस टीम मेंबर में लीडर-अनुज कुमार पांडेय, फैसिलिटेटर-सोनी सिंह, मेंबर-संजीव सिन्हा, प्रमोद सिंह, संजीव तिवारी, पलाश चौधरी, देवाशीश दत्ता, उदित तिवारी शामिल है. वहीं, एमइडी मैकेनिकल के फ्लुइट पावर में लीडर-शुभादीप नंदी, फैसिलिटेटर श्रीनिवास राव (यूनियन मेंबर), मेंबर-जयदीप राठौड़, कानू सवाई, उपेंद्र महंता, श्रुति सुभाषिनी, शुभम गिरी, विशाल रजक शामिल है. इस कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में किया गया था.



