
जमशेदपुरः शहर को इन दिनों “उड़ता जमशेदपुर” कहने से इंकार नहीं किया जा सकता. शहर पर नशा हावी होते जा रहा है. इसमें सबसे बड़ा वर्ग युवाओं का है. हालत इतने खराब होते जा रहे है कि नशा करने के लिए युवा नशा करने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हटते. छिनतई चोरी और लूट की घटना शहर में आम हो चली है. शुक्रवार को इसके खिलाफ भुईयांडीह के दुकानदारों ने हल्ला बोला. (नीचे भी पढे)

कल्याणनगर स्थित विशाल होटल में नशेड़ियों ने तोड़फोड़ की जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से ब्राउन शुगर बेचने वालों से मुक्ति दिलाने की मांग की. सड़क जाम से दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई. दुकानदारों का कहना है कि कल्याणनगर में इन दिनों खुलेआम ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है जिससे स्थानीय लोग परेशान है. (नीचे भी पढे)
पुलिस भी इस मामले को लेकर कुछ नही करती. ब्राउन शुगर बिकने से इलाके में अक्सर विवाद होता रहता है. आज कुछ नशेड़ी विशाल होटल में खाना खाने आए. खाने के बाद उन्होंने पैसे नही दिए. पैसे मांगने पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ कर दी. स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से खुद को सुरक्षा देने की भी मांग की है.



