• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 3, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Condolences-on-the-death-of-playback-singer-Lata-Mangeshkar : पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन पर जमशेदपुर में शोक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा नेता अभय सिंह, कुणाल षाड़ंगी, दिनेश कुमार व अन्य नेताओं ने जताया शोक, पढ़ें एक क्लिक में

Condolences-on-the-death-of-playback-singer-Lata-Mangeshkar : पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन पर जमशेदपुर में शोक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा नेता अभय सिंह, कुणाल षाड़ंगी, दिनेश कुमार व अन्य नेताओं ने जताया शोक, पढ़ें एक क्लिक में
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वर कोकिला “भारत रत्न” लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पुण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. लता जी के निधन से भारत ने अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता : स्वर कोकिला भारत रत्न लाता मंगेशकर हमारे बीच नहीं रहीं. 92 साल की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रही थी. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अंततः रविवार को लाता दीदी जिंदगी की जंग हार गई. उनके निधन से न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरा विश्व स्तब्ध है. दुनियाभर से लाता दीदी के मौत पर संवेदनाएं आ रही हैं. इधर जमशेदपुर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लाता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लाता दीदी की मौत को अपूरणीय क्षति बताया. इससे पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लाता दीदी की मौत को निजी क्षति बताया. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा नेता अभय सिंह : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर भाजपा नेता अभय सिंह ने शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. अभय सिंह ने कहा है कि कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर की 92 वर्ष की अवस्था में निधन से पूरे भारतवंशियों को दिलों झकझोर दिया है. वे अविस्मरिय गायिका थीं, जिनको माँ सरस्वती का साक्षात वरदान था और सरस्वती पूजा के दिन ही गम्भीर रूप से बीमार होने के बाद अपने घर से निकल कर हॉस्पिटल चली गयीं. 1962 भारत-चीन के जंग के वर्ष गाया हुआ गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोंगो जरा आंख मे भर लो पानी’ अमर हो गया. महाराष्ट्रीयन होते हुए भी हिन्दी शब्दों मे अकाट्य पकड़ थी. उनके गाए गाने विश्व के हर भारतीयों के दिलों की गहराइयों को छू लेते थे और आगे भी ऐसा होता रहेगा. वे अपने गाने के कारण पूरे संस्कृति राष्ट्रवाद को एकजुट बनाने मे सहायक थीं. वह ये साक्षात देवी थी. जब तक कला, संस्कृति, गीत-संगीत की दुनियां रहेगी लता जी हमेशा जीवित रहेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी : सुर साम्राज्ञी लता जी का महाप्रयाण, देश में संगीत का एक दैदीप्यमान नक्षत्र अस्त होने के समान है। भारत रत्न और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके देहावसान से भारतीय संगीत में जो रिक्तता आई है, भविष्य में उसकी भरपाई संभव नहीं। उनका जाना हर हिंदुस्तानी के लिए किसी अपने के चले जाने जैसा है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष (पूर्वी सिंहभूम) दिनेश कुमार : सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से एक युग की समाप्ति हो गई। संगीत की दुनिया को जो नुक़सान हुआ, उसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।जिस आवाज़ ने पूरे विश्व में करोड़ों लोगों का दिल जीता वो आवाज़ लता जी को हमेशा स्मृतियों में ज़िंदा रखेगी। (नीचे भी पढ़ें)

देश ने अनमोल रत्न खोया : काली शर्मा : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। कहा कि लता मंगेशकर संगीत जगत की सिरमौर थीं, जिनके निधन से एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। देश ने अनमोल रत्न खो दिया है, लेकिन उनकी आवाज जन्मो जन्मों तक पुरी दुनिया याद करते रहेगी। संगीत की दुनिया को जो नुक़सान हुआ, उसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। (नीचे भी पढ़ें)

देश ने एक स्वर कोकिला खो दिया : भरत सिंह : भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह ने कहा कि लता मंगेशकर वह नाम है जिन्होंने अपनी गायकी के दम पर दुनिया के दिल में एक खूबसूरत छाप छोड़ी है जिसे मिटा पाना मौजूदा दौर में नामुमकिन है। लता दीदी ने एक गाना ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गया था जो कि देश के वीर जवानों की शहादत पर था जिसे सुनने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की आंखों में आंसू आ गए थे। वहीं देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से प्रेरित होकर वर्ष 2019 में लता दीदी ने देश के वीर जवानों को समर्पित एक गाना ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा’ गाई थी जो कि उनका अंतिम गाना था। लता दीदी ने 20 भाषाओं में 30000 से भी अधिक गाने गाए हैं जिसके फलस्वरूप गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में लता दीदी का नाम सबसे अधिक गाना गाने में शामिल है। अब भले ही वह हमारे बीच नहीं रहीं, पर उनके द्वारा गाए गए सदाबहार गाने हम सभी के जेहन में सदैव ही जीवित रहेंगे। उनके जीवन के संघर्ष और गायकी की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है क्योंकि लता दीदी ने बहुत ही संघर्ष और मेहनत से संगीत के क्षेत्र में वह मुकाम हासिल करी जो हर किसी को हासिल नहीं होती। आज उनके निधन की खबर से मन बहुत ही दुखी है, ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। (नीचे भी पढ़ें)

भाजयुमो जिलाध्यक्ष (पूर्वी सिंहभूम) अमित अग्रवाल : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि स्वर कोकिला ‘भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर दीदी का जाना अत्यंत ही दु:खद है। लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी, भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video
खबर

jamshedpur businessman fight : जमशेदपुर के दो कारोबारी आपस में भिड़े, एक कारोबारी को दूसरे ने क्रिकेट बैट से सरेआम पीटा, केस दर्ज, देखिये – video

October 2, 2026
Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र
खबर

Jamshedpur krishi mandi fare hike opposed : कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों के किराये में वृद्धि के प्रस्ताव से व्यापारियों में रोष, सिंहभूम चैंबर उपाध्यक्ष ने की किराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग, कृषिमंत्री व पदाधिकारियों को लिखा पत्र

October 2, 2026
Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खबर

Jamshedpur football tournament : सोपोडेरा में रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

October 2, 2026
Next Post

Lata Mangeshkar merges into Panchtatva : स्वर कोकिला लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने जताया शोक, राज्य में दो दिनों का राजकीय शोक, सभी राजकीय कार्यक्रम स्थगित

Jamshedpur : मानगो यातायात थाना में पदस्थापित एएसआई हुए सेवानिवृत, दी गई विदाई

Jamshedpur : मानगो यातायात थाना में पदस्थापित एएसआई हुए सेवानिवृत, दी गई विदाई

Jamshedpur : जननी की रक्षा के लिए सुभाष युवा मंच का जननी को जीने दो अभियान शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp bistupur : भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर आयोजित किया कार्यक्रम, “सेवा मास – सेवा का रंग” में दिखा उत्साह

jamshedpur wild life week : वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026: वॉकाथॉन को मिला उत्साहजनक जन समर्थन

jharkhand cm in ashram : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण, फोटो व पुस्तक गैलरी का किया अवलोकन

jamshedpur east mla purnima sahu : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान

jharkhand yog teachers dead body will arrive to kolkata : वियतनाम सडक हादसे में मारे गये रांची और जमशेदपुर के योग शिक्षक का शव कोलकाता आयेगा, शनिवार को परिजनों को सौंपा जायेगा

jamshedpur bjp pays homage : जमशेदपुर भाजपा ने मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News