
जमशेदपुर : स्थानीय सर्किट हाउस में रविवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा से कांग्रेस नेता मुन्ना शर्मा ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं व उसके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें अहम मुद्दा सड़क पर कार्य चल रहा केबुल, पेयजल पाइप तथा सीवरेज लाइन के नाम पर गड्ढा करने के संदर्भ में से था। इस मुलाकात में मुन्ना शर्मा ने सड़क, बिजली और पानी को लेकर गीता कोड़ा को जनता की परेशानी से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से सड़क के निर्माण के लिए कार्य तो शुरू हुआ, मगर वह गड्ढे में तब्दील हो गई, जिससे गर्मी में धूल तथा बरसात में कीचड़, पानी होने से जनता नारकीय जिंदगी जीने को विवश है. इस संदर्भ में मुन्ना शर्मा ने नगर निगम के 35 वार्डों की समस्याओं से सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया.













