जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या घटी है. शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, जमशेदपुर में कुल 7 लोगों की ही मौत हुई. मृतकों में कदमा निवासी (79) पुरुष, एग्रिको निवासी (44) महिला, सीतारामडेरा निवासी (77) पुरुष, टेल्को निवासी (62) महिला, परसुडीह निवासी (58) महिला, पुरानी बस्ती निवासी (46) महिला व टेल्को लक्ष्मी नगर निवासी (40) महिला शामिल हैं. मृतकों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है. वैसे नये कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है. हालांकि, संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ना जारी है. शुक्रवार को कुल 5951 लोगों की जांच की गयी, जिसमें 957 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले. सबसे अधिक पटमदा, मानगो, जुगसलाई, सिदगोड़ा, कदमा व साकची के मरीज शामिल हैं. इस तरह जमशेदपुर कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हजार 959 पहुंच गई है. इसी तरह जमशेदपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल 968 कोरोना पोजिटिव लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो अच्छा संकेत माना जा रहा है. जमशेदपुर अभी तक कुल 39 हजार 691 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इधर जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण इलाके का मिलाकर कुल 4705 लोगों ने कोरोना के वैक्सीन का पहला टीका लिया. वहीं 564 लोगों ने दूसरी डोज ली. जमशेदपुर में अब तक कुल 2 लाख 37 हजार 373 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है. वहीं, 60 हजार 182 लोगों ने दूसरी डोज ली है.
किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव मरीज
क्षेत्र : पॉजिटिव
पटमदा : 108
मानगो : 83
मुसाबनी : 36
घाटशिला : 51
जुगसलाई : 86
सिदगोड़ा : 75
बर्मामाइंस : 05
कदमा : 90
डुमरिया : 03
साकची : 97
धालभूमगढ़ : 33
गोलमुरी : 27
पोटका : 11
परसुडीह : 15
सोनारी : 17
टेल्को : 34
बिष्टुपुर : 05
बागबेड़ा : 05
सुंदरनगर : 02
jamshedpur-corona-good-sign-जमशेदपुर में कोरोना से 7 लोगों की मौत, फिर से मिले 957 नये कोरोना मरीज, 968 कोरोना मरीज ठीक होकर लौटे, 4705 लोगों ने ली पहली वैक्सीन की डोज
[metaslider id=15963 cssclass=””]