कोरोना वायरसjamshedpur-corona-news-जमशेदपुर में कोरोना से 30 से 44 वर्ष तक के पुरुष और...
spot_img

jamshedpur-corona-news-जमशेदपुर में कोरोना से 30 से 44 वर्ष तक के पुरुष और 15 से 29 वर्ष तक की महिलाएं सबसे ज्यादा संक्रमित, मरने वालों में 60 वर्ष से ऊपर के पुरुष औऱ महिलाएं सबसे ज्यादा शामिल

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना की पहली लहर खत्म होती दिख रही है. वहीं पूरे देश के कई शहरों में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है. वहीं अगर बात की जाए जमशेदपुर की तो यहां अब तक कोरोना के कुल 15,777 (30 अक्टूबर 2020 तक) मामले सामने आ चुके है जिसमें 14,235 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है. मौत के आंकड़ों की बात की जाये तो जमशेदपुर में अब तक 352 मौते हो चुकी है. वहीं जमशेदपुर के अस्पतालों में कोरोना के 1190 एक्टिव केस मौजूद है.
30-44 वर्ष के पुरुष सबसे ज्यादा संक्रमित
जमशेदपुर में 30 से 44 वर्ष के पुरुष सबसे ज्यादा संक्रमित हुए है. 30 से 40 वर्ष तक के 3217 पुरुष कोरोना से संक्रमित पाए गए. वहीं अगर महिलाओं की बात की जाए तो 15 से 29 वर्ष की महिलाएं ज्यादा संक्रमित पाई गयी है. इस उम्र की 1461 महिला ऐसी है जो अब तक कोविड-19 (कोरोना) से संक्रमित हुई है. 30 से 44 वर्ष तक की 1459 महिलाएं कोविड-19 से संक्रमित हुई है.
60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की मौते ज्यादा
जमशेदपुर में 30 अक्टूबर 2020 तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 352 हो गई है. इसमें 236 मरीजों की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा की थी. जिसमें 179 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल है. वहीं 15-29 वर्ष के 5, 30-44 वर्ष के 27 और 45-59 वर्ष के कुल 84 मरीजों की कोरोना से मौत हुआ है. (नीचे पढ़े पूरा आंकड़ा)

मौत का आंकड़ा : (नीचे पढ़े पूरा आंकड़ा)

वर्ग—-14 वर्ष से कम–15 से 29 वर्ष तक के–30 से 44 वर्ष तक के—45 से 59 वर्ष तक के—60 वर्ष से ज्यादा
पुरुष-—–0———- -5———————–23——————61——————-179
महिला—-0————0————————4——————-23———————57
कुल-——0————5———————–27——————84———————236


संक्रमितों का आंकड़ा :
वर्ग—–15 वर्ष से कम–15 से 29 वर्ष तक—30 से 44 वर्ष तक—45 से 59 वर्ष तक—-60 वर्ष से ज्यादा
पुरुष——-421———-2103————3217—————2564————–1020
महिला——296———-1461————1459————–1081—————613
कुल——–717———–3564———–4676—————3645————–1633

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading