कोरोना वायरसjamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में फिर से कोरोना से 17 लोगों की मौत, 676 नए...
spot_img

jamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में फिर से कोरोना से 17 लोगों की मौत, 676 नए मरीज मिले, जाने कहा के मरीज की हुई मौत, किस इलाके में आये कोरोना के अधिक मरीज

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना पूरे रफ्तार पर है. जमशेदपुर में रविवार को कोरोना के कुल 676 नए मरीज मिले. इसमें सबसे अधिक कदमा क्षेत्र में 104 नए मरीज मिले हैं. इसके बाद मानगो, सोनारी, सिदगोड़ा, साकची, बिष्टुपुर क्षेत्र में अधिक मरीजों की पहचान हुई है. जमशेदपुर में अब तक कुल 24399 लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं. वहीं रविवार को 17 लोगों की मौत भी हुई. मृतकों में कदमा निवासी (79) पुरुष, टिनप्लेट निवासी (59) पुरुष, मानगो निवासी (78) पुरुष, कदमा निवासी (59) महिला, बारीडीह निवासी (46) पुरुष, कदमा निवासी (67) महिला, परसुडीह निवासी (34) पुरुष, सीतारामडेरा निवासी (87) पुरुष, सीतारामडेरा निवासी (56) महिला, मानगो निवासी (80) पुरुष, बारीडीह निवासी (58) महिला, बारीडीह निवासी (43) पुरुष, बिष्टुपुर निवासी (28) पुरुष, बारीडीह निवासी (48) पुरुष, साकची निवासी (46) महिला, सोनारी निवासी (74) पुरुष व एक अज्ञात पुरुष (78) शामिल हैं. जमशेदपुर में अब तक कोरोना से कुल 447 लोगों की मौत हो चुकी है. जमशेदपुर में रविवार को 6293 लोगों की कोरोना जांच हुई. इसमें 676 पॉजिटिव मिले. रविवार को कुल 3964 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया. जमशेदपुर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 182 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे. अब तक कुल 20 हजार 97 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. जमशेदपुर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3378 हो चुकी है.
किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव
क्षेत्र : पॉजिटिव
कदमा : 104
सिदगोड़ा : 66
मानगो : 63
साकची : 62
सोनारी : 60
टेल्को : 40
बिष्टुपुर : 33
घाटशिला : 22
गोलमुरी : 17
परसुडीह : 15
बागबेड़ा : 14
बर्मामाइंस : 13
जुगसलाई : 09
सुंदरनगर : 04
बहरागोड़ा : 02
गोविंदपुर : 02
जादुगोड़ा : 02
भुईयांडीह : 01
चाकुलिया : 01
डुमरिया : 01
मुसाबनी : 01
पोटका : 01

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading