• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 2, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Dalma wildlife sanctuary – दलमा सेंचुरी में नए टूरिज्म कॉटेज का उद्घाटन, पर्यटन विकास के साथ हाथी-मानव संघर्ष पर उठे सवाल

Dalma wildlife sanctuary – दलमा सेंचुरी में नए टूरिज्म कॉटेज का उद्घाटन, पर्यटन विकास के साथ हाथी-मानव संघर्ष पर उठे सवाल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के माकूलाकोचा चेकनाका के समीप निर्मित नए पर्यटन कॉटेज का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुजीत कुमार सोनू, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो तथा दलमा वन प्रमंडल के डीएफओ सवा आलम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे. पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दलमा क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि टूरिज्म डेवलपमेंट काउंसिल (टीडीसी) से जुड़े 30 युवाओं को आईएचएम मुंबई में विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है. इन प्रशिक्षित युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी. पर्यटकों के आगमन से होटल, दुकान, परिवहन और अन्य छोटे व्यवसायों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि “पर्यटक यदि एक बोतल पानी या बिस्कुट भी खरीदता है तो उसका लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचता है.” (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

हाथी-मानव संघर्ष पर मंत्री के बयान से छिड़ी बहस :  कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मंत्री से दलमा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे हाथी-मानव संघर्ष को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में मंत्री ने कहा, “जंगल में घर बनाएंगे तो हाथी तोड़ेगा ही.” मंत्री के इस बयान के बाद स्थानीय लोगों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई. कई लोगों का कहना है कि वर्तमान स्थिति केवल जंगल में अतिक्रमण का परिणाम नहीं है, बल्कि हाथियों के प्राकृतिक आवास में आए बदलाव भी इसकी एक प्रमुख वजह हैं. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों ने उठाए कई सवाल :  स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जंगलों में आग लगने और वन क्षेत्र में बदलाव के कारण हाथियों का बड़ा झुंड दलमा क्षेत्र से निकलकर ईचागढ़ और आसपास के इलाकों में अधिक समय बिताने लगा है। उनका आरोप है कि वन्यजीवों के लिए पर्याप्त भोजन और पानी की व्यवस्था नहीं होने से भी उनकी आवाजाही प्रभावित हुई है.
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार एक ओर करोड़ों रुपये खर्च कर पर्यटन : सुविधाओं का विस्तार कर रही है, वहीं दूसरी ओर वन्यजीव संरक्षण की मूलभूत चुनौतियों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उनका मानना है कि किसी भी वन्य पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी पहचान वहां का प्राकृतिक वन्यजीवन होता है. ग्रामीणों का कहना है, “पर्यटक केवल जंगल देखने नहीं आते, बल्कि हाथी, हिरण और अन्य वन्यजीवों को देखने की उम्मीद लेकर आते हैं. यदि जंगल में वन्यजीवों की उपस्थिति कम होगी तो पर्यटन भी प्रभावित होगा.” (नीचे भी पढ़ें)

स्थायी समाधान की मांग : स्थानीय लोगों ने हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग, सुरक्षा खाई (ट्रेंच), फूड प्लॉट विकसित करने, जल स्रोतों को सुदृढ़ करने तथा स्थायी निगरानी दल की व्यवस्था जैसी ठोस योजनाएं लागू करने की मांग की है.
पर्यटन और संरक्षण में संतुलन की चुनौती : दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में नए पर्यटन कॉटेज के उद्घाटन को क्षेत्र के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि पर्यटन के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के संरक्षण और हाथी-मानव संघर्ष के प्रभावी समाधान पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है. तभी दलमा को एक सफल और टिकाऊ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur helping hand – जमशेदपुर की सामाजिक संस्था प्रयत्न ने वृद्ध आश्रम में किया नि:स्वार्थ सेवा कार्य, बुजुर्गों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान
खबर

Jamshedpur helping hand – जमशेदपुर की सामाजिक संस्था प्रयत्न ने वृद्ध आश्रम में किया नि:स्वार्थ सेवा कार्य, बुजुर्गों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

August 2, 2026
Jamshedpur yuva ajsu – युवा आजसू सम्मेलन को लेकर निर्मल गेस्ट हाउस में हुई अहम बैठक, तैयारी समिति का गठन
खबर

Jamshedpur yuva ajsu – युवा आजसू सम्मेलन को लेकर निर्मल गेस्ट हाउस में हुई अहम बैठक, तैयारी समिति का गठन

August 2, 2026
Jamshedpur bol bam seva trust in tarapur : तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर, कांवड़ियों को सात्विक भोजन व फल कराया जा रहा उपलब्ध
खबर

Jamshedpur bol bam seva trust in tarapur : तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर, कांवड़ियों को सात्विक भोजन व फल कराया जा रहा उपलब्ध

August 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News