देवघर : देवघर जिला पुलिस की लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर की साइबर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि देवघर के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम बनाकर मिल रहे इनपुट पर कड़ी नज़र रखी जा रही थी. इसी के आधार पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है, यूपीआइ और इ-वॉलेट, कस्टमर केयर रिप्रेजेंटेटिव बनकर इनके द्वारा ठगी की जाती थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 17 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 4 चेकबुक, 1 लैपटॉप, 1 बुलेट गाड़ी सहित 91 हज़ार नकद जब्त किए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में एक सुनील दास मध्यप्रदेश के भोपाल से जुड़े एक साइबर अपराध की घटना में पहले जेल जा चुका एक अपराधी भी गिरफ्तार हुआ है और एक अशोक दास छेड़खानी, बलात्कार के आरोप में जेल भी जा चुका है. पूरी जानकारी देते हुए देवघर साइबर थाना की डीएसपी ने जानकारी दी कि पुलिस की लगातार दबिश के कारण अब साइबर अपराधी देवघर में बैकफुट पर आने लगे हैं. गिरफ्तार अपराधियों से मिले इनपुट के आधार पर और भी संदिग्ध साइबर अपराधियों को रडार पर रखा गया है.















