
रांची : झारखंड के शराब दुकानदारों के साथ सरकार की जंग छिड़ गयी है. शराब दुकानदारों का एक दल राज्य के मुख्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी है कि वे लोग एक बार और उनके पास आयेंगे और अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे लोग सारे दुकानों को ही एक साथ बंद कर देंगे. इन लोगों ने मांग की है कि शराब दुकानों को दिये गये लाइसेंस फीस और टैक्स में छूट दी जाये क्योंकि सप्ताह में रविवार को बंद ही है. शाम को 4 बजे तक दुकानें ही बंद हो जा रही है तो वे लोग पूरा पैसा कैसे देंगे. इन लोगों ने कहा कि इसका टैक्स और देनदारी को कम किया जाये. वैसे सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि 50 फीसदी पिछली बार सरकार ने लॉकडाउन के कारण लिया था, इस बार भी 50 फीसदी ही लिया जाये. लेकिन सरकार पूरा पैसा चाहती है. दुकानदारों का कहना है कि रविवार को सबसे ज्यादा खपत शराब की होती है, उस दिन बंद ही है, शाम को दुकान खुलना ही नहीं है तो बिकेगा शराब ही नहीं तो कैसे खोला जायेगा. ऊपर से लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद भी करा दी गयी थी. ऐसे में पूरा पैसा देने की स्थिति में वे लोग नहीं है. उन दुकानदारों ने कहा है कि वे लोग सरकार की बात नहीं मान सकते है. अगर सरकार उनकी बातें नहीं मानती है तो दुकानों में ताला मारकर चाभी सरकार को सौंप देंगे.

















