बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बहरागोड़ा के शालदोहा गांव में आयोजित श्री श्री चैतन्य चरित्रामृत कथा सप्ताह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के गोपीवल्लभपुर राधा कृष्ण मंदिर के महंत महाराज श्री कृष्ण केशवानंद देव गोस्वामी ने डॉ गोस्वामी को अंगवस्त्र पहनाकर अपना आशीर्वाद प्रदान दिया.(नीचे भी पढ़े)
कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी.मौके पर डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा बड़शोल मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा गिरी, चंडी साधु, देवेश बैज, निंका भोल, गोरा दास, यादव पात्र, लालू भोल, राजू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



