
जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री परिषद द्वारा पारित “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020″का स्वागत किया है। डॉ गोस्वामी गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत बिस्टुपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 34 वर्षों के बाद देश की शिक्षा व्यवस्था में समयानुकूल एवं देशानुकूल बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति श्रेष्ठ भारत बनानें में कारगर सिद्ध होगी। यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों को नवीन चुनोतियों का सामना करने की श्रेष्ठता उपलब्ध करवाते हुए एक शिक्षित और समरस समाज के निर्माण में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ साथ ज्ञानवान, संवेदनशील, देशभक्त, जिम्मेदार एवं स्किल्ड नागरिक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं को निम्नलिखित रूप से वर्णित किया। उन्होंने कहा इस शिक्षा नीति की मांग अरसे से देश का शिक्षा जगत कर रहा था।उन्होंने कहा कि यह एक पूर्ण रूपेण आधुनिक ओर वैज्ञानिकता से परिपूर्ण शिक्षा नीति है।जिससे देश की शिक्षा पद्धति में आमूल चूल परिवर्तन होगा और छात्र ओर अधिक प्रतिभाशाली,दक्ष, ओर वैश्विक स्तर पर चुनोतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,जिला महामंत्री अनिल मोदी भी मौजूद थे।








