नयी दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा. मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी. सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती. हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं. (नीचे भी पढ़े)
इन चुनावों की एक दिलचस्प बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है. 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के अलावा कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे. अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है.












