नयी दिल्ली: दिल्ली हॉस्टल के हॉस्टल के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है.पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक और शव निकाला. उधर 12 लोगों को बचाया गया है. इनमें 5 की हालत गंभीर है. अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू डॉग और कैमरे के सहायता से लोगों की तलाश की जा रही है. हॉस्टल हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ. हॉस्टल 5 मंजिला इमारत में था, जो करीब 40 साल पुरानी थी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी ) के रिकॉर्ड में इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत के बेसमेंट में पिछले 7 दिनों से तोड़फोड़ का काम चल रहा था. (नीचे भी पढ़े)
बेसमेंट पहले से कमजोर था और उसमें पानी भी भरा हुआ था. खुदाई के दौरान एक पिलर खिसक गया, जिससे पूरी इमारत ढह गई. हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर भी मलबे में दब गए.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह घटना स्थल का दौरा किया था. जिसके बाद उन्होंने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने और घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिया था. एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेंद्र बुंदेला के अनुसार, एनडीआरएफ और दिल्ली सरकार की सहयोगी एजेंसियों द्वारा चलाया जा रहा बचाव अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है.







