रांची : फरवरी का महीना 28 दिनों का है, जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की माने तो इस महीने कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. 9 दिनों की छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. ऐसे में अगर आपको फरवरी में बैंकिंग से जुड़ा कोई काम करना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. इस महीने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, महाशिवरात्रि जैसे कई त्योहार हैं, जिसे लेकर बैंक बंद रहेंगे. आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि फरवरी महीने के दौरान देश भर में कब कब बैंक बंद रहेंगे, जिससे आपको किसी तरह की परेशानी न हो. अगर बैंकों की छुटि्टयां रहेगी तो आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अटक सकते है. वहीं झारखंड में छह दिनों का अवकाश होगा. जानें फरवरी में कब कितना दिन बैंक बंद रहेगा. (नीचे भी पढे़ं)
फरवरी महीने में छुट्टियों की लिस्ट
15 फरवरी 2026 : 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि है इसलिए देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
18 फरवरी 2026 : गंगटोक में 18 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन लोसार पर्व मनाया जाएगा. लोसार को तिब्बती नववर्ष भी कहा जाता है, और इसी मौके पर बैंक अवकाश रहेगा.
19 फरवरी 2026 : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर 19 फरवरी को बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन छुट्टी रहने के कारण इन शहरों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
20 फरवरी 2026 : 20 फरवरी 2026 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन राज्य दिवस (स्टेटहुड डे) मनाया जाता है. इस अवसर पर दोनों राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा. (नीचे भी पढे़ं)
डिजिटल बैंकिंग सर्विसज रहेंगी चालू : बैंक ग्राहक यदि अपनी बैंक से इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग या व्हाट्सऐप बैंकिंग के लिए पहले से रेजिस्टर्ड हैं, तो वे इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनके जरिए फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल वाले काम आसानी से किए जा सकते हैं. बैंकों की छुट्टी वाले दिन आप अकाउंट बैलेंस देखना, स्टेटमेंट निकालना, चेक बुक मंगवाना, बिल भरना, मोबाइल रिचार्ज करना, पैसे ट्रांसफर करना, होटल और ट्रैवल टिकट बुक करना, अपने खर्च का रिकॉर्ड देखना जैसी कई सुविधाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकते हैं.



