जमशेदपुर / रांची:फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई ) के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही कोल्हान प्रमंडल के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए सुखद समाचार सामने आया है. वर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका को कोल्हान प्रमंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया है.कोल्हान प्रमंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त होने के कारण विजय आनंद मूनका का लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ. उनके पुनर्निर्वाचन से जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान प्रमंडल के व्यापारियों, उद्यमियों एवं उद्योग जगत में हर्ष और उत्साह का माहौल है.विजय आनंद मूनका का व्यापार एवं उद्योग जगत में लंबे अनुभव और प्रभावी नेतृत्व का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में लगातार चार वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं उद्योग जगत की समस्याओं को मजबूती से उठाने, शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी पैरवी करने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए. उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता की व्यापार एवं उद्योग जगत में व्यापक सराहना हुई. एफजेसीसीआई में अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान भी विजय आनंद मूनका ने कोल्हान के व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने और उनके हितों की पैरवी करने में सक्रिय भूमिका निभाई. यही सक्रियता, अनुभव और व्यापारिक समुदाय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके पुनर्निर्वाचन का प्रमुख आधार मानी जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
उनके पुनः निर्विरोध निर्वाचन को कोल्हान के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों ने कहा कि मूनका के निरंतर नेतृत्व से कोल्हान की आवाज़ एफजेसीसीआई में और अधिक मजबूती एवं प्रभाव के साथ उठती रहेगी. उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ न केवल कोल्हान बल्कि पूरे झारखंड के व्यापार एवं उद्योग जगत को मिलेगा.व्यापारियों एवं उद्यमियों का मानना है कि उनके निरंतर नेतृत्व से व्यापारिक सुगमता, औद्योगिक विकास, निवेश को प्रोत्साहन, आधारभूत संरचना, नीतिगत सुधार तथा व्यापारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राज्य स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा.अपने पुनर्निर्वाचन पर विजय आनंद मूनका ने व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्व की भांति कोल्हान सहित पूरे झारखंड के व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने तथा राज्य में व्यापार एवं उद्योग के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि व्यापारिक एवं औद्योगिक समुदाय के विश्वास और अपेक्षाओं को पूरा करने का दायित्व है.विजय आनंद मूनका के पुनः निर्विरोध निर्वाचन पर कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों, उद्यमियों तथा व्यवसायियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके निरंतर नेतृत्व में कोल्हान की व्यापारिक एवं औद्योगिक आवाज़ एफजेसीसीआई में और अधिक प्रभावशाली ढंग से गूंजती रहेगी.विजय आनंद मूनका का पुनर्निर्विरोध निर्वाचन उनके नेतृत्व में व्यापार एवं उद्योग जगत के विश्वास, स्वीकार्यता और निरंतरता की मजबूत मुहर है.




