
जमशेदपुर : शार्प भारत के संपादक ब्रजेश सिंह के पिता स्व धर्मनाथ सिंह के पार्थिक शरीर का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया गया. इससे पूर्व उनके कालगनगर, सोनारी स्थित आवास पर स्व सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. उसके बाद उनके आवास से अंतिम यात्रा आरंभ हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पहुंची. यहां स्व धर्मनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र व वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर सिंह ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. अंतिम यात्रा में मजदूर जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, नेता राकेश्वर पांडेय, झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खान, युवा कांग्रेस के परितोष सिंह, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, महासचिव भरत वसानी, छात्र नेता व कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य सोनू ठाकुर, टाटा वर्कर्स यूनियन से अरविंद पांडेय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, टाटा मोटर्स एडमिनिस्ट्रेशन के रजत कुमार व संजय प्रसाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, समाजसेवी विकास सिंह, चंदन यादव, कई पत्रकार व मीडियाकर्मी समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे.






