
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लिफ्ट मांग कर लोगों से छिनतई करने के मामले में बुधवार को साकची के काशीडीह से हिरासत में लिए गए पांच अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने उनके पास से छिनतई किया हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार वे एक गैंग के लिए काम करते हैं. सभी लिफ्ट मांग कर वाहन में चढ़ते हैं और फिर किसी हथियार का भय दिखाकर मोबाइल या अन्य कीमती सामान लूट लेते हैं. इनके गैंग में एक युवती भी शामिल है. हालांकि अभी तक पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है. टेल्को थाना प्रभारी के अनुसार सभी से पूछताछ की जा रही है. संभवत शुक्रवार को मामले का खुलासा किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे देते है घटना को अंजाम
ये गैंग एक साथ काम करता है, इसमें एक युवती भी शामिल होती है. सबसे पहले इनके द्वारा एक वाहन से लिफ्ट मांगा जाता है. फिर ये सभी उसमें बैठ जाते है. इसके पीछे गैंग के अन्य सदस्य भी होते हैं. वाहन में सभी हथियार के बल पर छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं फिर पीछे से आ रहे अपने अन्य साथियों के साथ फरार है जाते हैं. बता दें कि टेल्को थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवक के कार में बैठकर सभी ने मोबाइल की छिनतई की थी. पीड़ित ने अपने स्तर से मोबाइल का लोकेशन देखा तो मोबाइल को लोकेशन साकची के काशीडीह में पाया गया. पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने छापेमारी कर मौके से पांच युवक को हिरासत में लिया था. सभी मौके पर पार्टी कर रहे थे.














