अभय तिवारी / गढ़वा : गढ़वा के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ गुरुवार को आक्रोश मार्च भाजपा जिला कार्यालय से जिला समाहरणालय तक निकाला गया। इस दौरान जिला समाहरणालय पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार वापस जाओ…, गढ़वा विधायक मिथलेश ठाकुर वापस जाओ…, हेमंत सरकार हाय हाय… समेत सरकार विरोधी अन्य नारे लगाये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार ने लूट, झूठ और भ्रष्टाचार के तीन वर्ष पूरे किये हैं। हेमंत सरकार में अपराध, लूट, हत्या और माफिया राज बढ़ा है। विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने तीन साल गुजर जाने के बाद भी अब तक राज्य में एक भी विकास का काम नहीं किया है। चारों तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है। झामुमो सरकार में युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने गलत नियोजन नीति बनाकर गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। बालू का अवैध कारोबार चल रहा है। गरीब जनता को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है। गरीब जनता को इस सरकार ने लूटने का काम किया है। आने वाले समय में जनता फैसला करेगी। तीन साल में सिर्फ केन्द्र सरकार का काम दिख रहा है। झामुमो के मंत्री और विधायक केन्द्र सरकार के काम का झूठा श्रेय लेने में लगे रहते हैं। (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता को सिर्फ लूटा गया है। युवा महिला व्यवसायी किसान हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा जिले को बर्बाद कर दिया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। गरीब जनता बालू के अभाव में अपना घर नहीं बना पा रही है, लेकिन हेमंत सरकार के मंत्री, विधायक खुलकर झारखंड को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में बिजली व्यवस्था चौपट हो चुकी है। प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए गरीब को बालू नहीं मिल रहा है, लेकिन खुलेआम अवैध कारोबार चल रहा है। (नीचे भी पढ़ें)
भाजयुमो हेमंत सरकार में हो रहे अवैध कारोबार का खुलकर विरोध करता रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे, जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, महामंत्री विकास तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, पार्वती सिंह, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, मुरारी यादव, अरविंद धर दुबे, मनीष गुप्ता, अभिषेक तिवारी, डॉ लालमोहन, उदय कुशवाहा, बसंत प्रसाद, संतोष चंद्रवंशी, बलराम यादव, रविन्द्र साव, राघो चंद्रवंशी, बिपिन तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार, अनित तिवारी, नितिश पटेल, अरविंद प्रजापति, प्रिंस तिवारी, विकास तिवारी, छोटू यादव, ओमप्रकाश पासवान, अभिमन्यु गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



