
गुड़ाबांन्दा : गुड़ाबांदा प्रखण्ड की बालिजुड़ी पंचायत के पांण्ड्रापाथर गांव निवासी सालखान हांसदा की बिजली तार की चपेट में आकर मौत हो गयी. परिवार के लोगों ने सालखान हांसदा को उपचार कराने के लिए बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पा कर बहरागोड़ा विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विधायक ने शोक संतप्त परिवार को मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया. मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखण्ड अध्यक्ष असित मिश्रा, गौरीशंकर महतो, रासबिहारी साव, आशीष गिरि, मदन मन्ना, सुमित माइती, जदुपति राणा, नारू माइती समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







