• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 26, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

political-analysis-गुजरात, हिमाचल, दिल्ली के चुनाव नतीजे और उसके राजनीतिक मायने : एक विश्लेषण

political-analysis-गुजरात, हिमाचल, दिल्ली के चुनाव नतीजे और उसके राजनीतिक मायने : एक विश्लेषण
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

दुर्योधन सिंह / शार्प भारत डेस्क : गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की विधानसभाओं के साथ ही दिल्ली महानगरपालिका तक के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. गुजरात में एक बार फिर भूपेंद्र पटेल की ही ताजपोशी होनी तय है. हिमाचल प्रदेश में बहुमत प्राप्त कांग्रेस अपना नेता चुनने की कवायद में जुटी हुई है तो एमसीडी चुनाव में उलटफेर करनेवाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर अभी जीत का खुमार हावी है. लेकिन इस पूरी चुनावी कवायद में जीत-हार से अलग भी कई बातें सामने आई हैं, जो देश की भावी राजनीति की दिशा तय करेंगी.

गुजरात में एंटी इनकंबेंसी की चर्चाओं को धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जो प्रचंड बहुमत हासिल किया. पार्टी की इस जीत ने यह स्पष्ट किया कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन कर दिल्ली भले शिफ्ट हो गये हों, लेकिन प्रदेश में उनका जादू अभी बरकरार है. राज्य में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत में राज्य सरकार के काम से अधिक मोदी फैक्टर ने काम किया यह साफ है. विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार प्रचार अभियान मतदाताओं को बांधे रखा तो यह मोदी का जादू ही कहा जायेगा. यही नहीं, इस चुनाव ने गृहमंत्री अमित शाह की ताकत को भी और पुख्ता किया. हां, हिमाचल प्रदेश में पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा तो इसका कारण पार्टी की अंदरूनी खींचतान ही रही. चुनाव के ऐन पहले पार्टी के कई नेताओं का बगावत कर पाला बदल लेना पार्टी के लिए भारी साबित हुआ. पार्टी नेतृत्व भी इस बात को मान रहा है एवं इस स्थिति से निपटने के लिए पार्टी के अंदरखाने कवायद भी शुरू हो गयी है.

 कांग्रेस पार्टी चुनाव वाले दोनों राज्यों में प्रचार के समय से ही ढीली पड़ने लगी थी, जिसकी पुष्टि वहां के चुनाव परिणामों ने भी कर दी. कांग्रेस की इस शिथिलता का कारण तो वही जाने, पर गुजरात में कभी 149 सीटें जीतनेवाली कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा चुनाव में 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पायी. हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से सत्ता तो हथिया ली, किन्तु अब मुख्यमंत्री के चयन के लिए उसे भारी कवायद करनी पड़ रही है. पार्टी आलाकमान के भेजे तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव में जितना विलंब होगा, पार्टी आलाकमान का सिरदर्द उतना ही बढ़ता जायेगा. पार्टी की ओर से अपने विधायकों को कहीं और सुरक्षित रखने की घोषणा से उसका संकट साफ नजर आ रहा है. पार्टी नेतृत्व इसको लेकर प्रतिद्वंद्वी भाजपा से तो डर ही रही है, अपने विधायकों एवं प्रदेश के आला नेताओं की आपसी खेमेबंदी भी उसे डरा रही है. विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी दोनों राज्यों में कोई खास चमत्कार भले न कर पायी हो, लेकिन इससे वह राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा पाने की दावेदार बन गई है, जो उसके लिए बड़े संतोष की बात है. पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सहित सभी आला नेताओं के चेहरों पर खिली मुस्कान भी यही स्पष्ट कर रही है. पार्टी नेताओं पर एमसीडी चुनाव में मिली जीत का खुमार हावी है. पार्टी नेता इसी के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी से ‘पीएम मटीरियल’ के रूप में प्रचारित करते दिख रहे हैं, जैसे पीएम के चुनाव के लिए इनकी सत्ता वाले दिल्ली और पंजाब के मतदाता ही काफी हैं. वैसे भी संसदीय चुनावों में अभी समय है और तब तक देश के राजनीतिक महा समुद्र में अभी कितनी और कैसी-कैसी लहरें आयेंगी किसी को पता नहीं. लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं की कवायद जारी है. वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में आप जितना उछलकूद मचा ले, केंद्रीय राजनीति में आज भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस ही नजर आती है. अब यह कांग्रेस पर है कि वह अपनी इस छवि का किस तरह इस्तेमाल करती है. भारतीय जनता पार्टी पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगानेवाली विपक्षी पार्टियों में सबसे अधिक चर्चित असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम की इन विधानसभा चुनावों में हुई दुर्गति एवं सपा नेता आजम खान के रामपुर में भाजपा को मिली जीत से साफ है कि भाजपा को अल्पसंख्यक वर्ग का दुश्मन बतानेवाली पार्टियों के लिए अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत होगी.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में स्ट्रेचर को लेकर परेशान हुए परिजन, एम्बुलेंस में पड़े रहे मरीज
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में स्ट्रेचर को लेकर परेशान हुए परिजन, एम्बुलेंस में पड़े रहे मरीज

August 26, 2026
Jamshedpur businessmen murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार की हत्या को लेकर डीआइजी समीक्षा करने पहुंचे, दो जिला के एसपी को दिया टास्क
खबर

Jamshedpur businessmen murder : जमशेदपुर के कारोबारी निखार की हत्या को लेकर डीआइजी समीक्षा करने पहुंचे, दो जिला के एसपी को दिया टास्क

August 26, 2026
Jharkhand cabinet meeting : झारखंड के कैबिनेट मीटिंग में 53 प्रस्तावों को मंजूरी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज का बढ़ेगा सीट, बिरसानगर जलापूर्ति योजना के विस्तार को मंजूरी, पूरे झारखंड में खुले में नहीं बिकेगा मीट, लड़कियों को अब मुफ्त मिलेगा स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन, जानें क्या क्या हुआ फैसला
खबर

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड के कैबिनेट मीटिंग में 53 प्रस्तावों को मंजूरी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज का बढ़ेगा सीट, बिरसानगर जलापूर्ति योजना के विस्तार को मंजूरी, पूरे झारखंड में खुले में नहीं बिकेगा मीट, लड़कियों को अब मुफ्त मिलेगा स्कूलों में सैनिटरी नैपकिन, जानें क्या क्या हुआ फैसला

August 25, 2026
Next Post

jamshedpur-crime-diary-जमशेदपुर में छिनतई करने वाले अपराधियों से हो जायें सावधान, crime-1-मानगो में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा, crime-2-सिदगोड़ा में राह चलते व्यक्ति से मोबाइल की छिनतई, crime-3-बिष्टुपुर में घर जा रहे व्यक्ति से बदमाशों ने की मारपीट, स्कूटी और मोबाइल लेकर भागे, एक क्लिक में पढ़िए अपराध की अन्य खबरें

jamshepur-rural- incident- चाकुलिया में साइकिल सवार छात्र पर बिजली का जर्जर पोल टूट कर गिरा, दर्दनाक मौत, केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल की 8वीं का छात्र था सरोज महतो, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े, एक घंटे बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे

West-Singhbhum-Police-Success : तांतनगर के सिदमा से अपहृत एक ही परिवार के तीन लोगों के शव का अवशेष कब्र से निकाला गया, दो महिला समेत चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश

West-Singhbhum-Police-Success : तांतनगर के सिदमा से अपहृत एक ही परिवार के तीन लोगों के शव का अवशेष कब्र से निकाला गया, दो महिला समेत चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News