• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 10, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Friday 27th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 27 जून 2025

Horoscope know your day Friday 27th june 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 27 जून 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में सुखद महसूस कर सकते हैं। जमीन जायदाद सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं।

वृष राशि
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती महसूस करें। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया कैरियर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जाएगा। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।

मिथुन राशि
आपका सबसे महत्वपूर्ण सोच सच्चाई में तब्दील हो सकता है, लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अत्याधिक खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

कर्क राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम को साथियों का साथ मजेदार रहेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर अधिक बातें न करें। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जीवन में आगे आपको पछताना न पड़े। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

सिंह राशि
अपने ऊर्जा के स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं। कैरियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से अनुमति अवश्य ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है। जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

कन्या राशि
आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अगर बातचीत और चर्चा आपके अनुसार न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वज़ह बन सकता है। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।

तुला राशि
आपका नकारात्मक बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। आज आप अपने घर के वरिष्ठजनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे नाराज हो इससे पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा। परेशानियों से डटकर मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

वृश्चिक राशि
आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की आवश्यकता महसूस करेंगे।

धनु राशि
विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे आपको मुनाफा होगा। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही खुशियों की वजह भी साबित होते हैं। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे।

मकर राशि
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक सोच के प्रति उत्साही होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

कुंभ राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने पहचाने से महसूस होंगे। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। ऐसे दोस्तों के पास जाएं, जिन्हें आपकी आवश्यकता है। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अधिक तनाव न लें और आराम करें। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

मीन राशि
उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं का त्याग करे, क्योंकि ये विचार उन विचारों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है। जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। बहादुरी भरे कदम और निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 9th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026

October 9, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 8th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 8th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अक्टूबर 2026

October 8, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 7th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन बुधवार 7 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 7th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन बुधवार 7 अक्टूबर 2026

October 7, 2026
Next Post

Jamshedpur rural land - भवानीडीह में रैयती जमीन कब्जाने का आरोप, कब्जाधारी ने पोटका अंचल कर्मी को लौटाया, रैयती महिला ने एसडीओ से लगाई न्याय की गुहार

Jamshedpur rural - जादूगोड़ा: पत्थर से यूरेनियम व उससे निकलने वाली ऊर्जा से अवगत हुए स्कूल के बच्चे

Jamshedpur illegal land occupation: बागबेड़ा में जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने पर मारपीट, महिला समेत कई घायल, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pm mall action : पीएम मॉल पर टाटा स्टील की बड़ी कार्रवाई, पिछला दरवाजा किया सील, देखिए – video

Jamshedpur rural accident : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया- दारीशोल सड़क पर हाइवा पलटा

Jharkhand cm mother death : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के चलते चक्रधरपुर में जनजातीय महोत्सव स्थगित, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

West singhbhum body found : चक्रधरपुर के इंदकाटा के पास नदी में मिला अधेड़ का शव, गुरुवार शाम से घर से था लापता

Jamshedpur dandiya night : जमशेदपुर में 17 अक्टूबर को होगा ‘डांडिया धमाल 2.0’, पहली बार सजेगी मास्करेड डांडिया नाइट

Jamshedpur mango jam : मानगो पुल पर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रेंगते रहे वाहन, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News