मेष राशि
आज कोई बड़ी योजनाएं, विचारों के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकते हैं। अपने दोस्त काफी समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होगी। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।
वृष राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। आप इसका जमकर मजे लेंगे। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं। आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। आपके दोस्त आपको ऐसे समय पर धोखा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे अधिक जरूरत हो। आज आपकों काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है।अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत खुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मजे करने वाले हैं।
मिथुन राशि
आज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय जरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। नए समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपको खुश रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके दिमाग में आएं। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।
कर्क राशि
आपकी आंतरिक क्षमता काफी अच्छी है। इसके वजह से बेफिक्र होकर लम्बी यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा आपको लाभ दे सकता हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने की आवश्यकता है।आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें, जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीके से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा समय बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और उपहार की उम्मीद कर सकता है। दफ्तर में मनचाहा काम मिलने से दोगुने उत्साह से काम को करेंगे। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत लाभदायक होगी। आज आपके पास वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त अवसर हैं।
कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है। आपकी सकारात्मक सोच की प्रशंसा होगी। आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है। आज आप अपनी कोशिशों में सफलता पा सकते हैं। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपनी बातों सोच समझकर बोले, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकता है। बड़े-बुजुर्ग आहत हो सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के जरिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे।
तुला राशि
आज विदेशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है, जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए समय मिलेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। संबंधियों से मुलाकात बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आज के दिन आप किसी कुदरती खुबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था। आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
धनु राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। अपनी बातों पर कंट्रोल रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग नाराज हो सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के माध्यम से ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद अनमोल धरोहर है। अगर आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाए रखें, तो अपने कैरियर में उन्नति की ओर बढ़ सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।
मकर राशि
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। पुरानी बातों में समय बर्बाद न करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं, उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की संख्या में बढ़ोतरी करेंगे। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी सहायता करेंगे। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी।
कुंभ राशि
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें। जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर आनंद लें। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मीन राशि
आशावादी बनें और सकारात्मक सोच को अपनावें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए द्वार खोलेंगी। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। स्वयं को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की आवश्यकता है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार बना देंगे। किसी की प्यार में कामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।


