जमशेदपुर : जमशेदपुर में नितारा फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन आर्शीवाद भवन में किया गया, जिसमे छोटा गोविंदपुर और टेल्को स्कूल के बच्चों ने भाग लिया. 13 अप्रैल को भी नितारा फाउंडेशन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका प्राइज डिस्ट्रिब्यूशन किया गया. भाषण और निबंध प्रतियोगिता में विवेक विद्यालय, गुलमोहर स्कूल, रायल किड्स स्कूल, टेल्को उर्दू मिडिल एवं हाई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में विवेक विद्यालय, रायल किड्स स्कूल, गुलमोहर स्कूल, वैली व्यू स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी. सबसे ज्यादा विवेक विद्यालय के बच्चों ने प्राइज अपने नाम किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में ऑटोमेटिक एक्सेल के एचआर हेड नवीन, नेलसन ग्लोबल के एचआर हेड रोहित, जोजो बेडा सिमेंट प्लांट के सीएस आर हेडअभिजीत चैटर्जी, परितोष सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, आशिश राय, विवेक विद्यालय के टीचर इस प्रतियोगिता के जज और संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे.



