• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 18, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 11th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 फरवरी 2023

Horoscope Know Your Day Saturday 11th February 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 फरवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पायेगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है। अगर कोई छोटा व्यक्ति भी आपको सलाह दे तो उसे सुनें क्योंकि कई बार छोटे लोगों से आपको जीवन को जीने की बड़ी सीख मिल जाती है।

वृष राशि
मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दूसरों की कमियां ढूंढने का अनावश्यक काम रिश्तेदारों की आलोचना का व्यवहार आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ, दोनों आपस में खोए हुए कुछ ऐसा मिजाज रहेगा आपका आज। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह दिन शानदार रहेगा। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जायेंगे। हालांकि शुरुआत में आपकी कुछ खास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।

मिथुन राशि
दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। यह वक्त इस बात को समझने का है कि गुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुकसान की ओर धकेल सकता है। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आज आप अपने जीवनसाथी से काफी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। प्यार के रिश्ते को मजबूती देने के लिए आज आप अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं।

कर्क राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में खुद को खोकर वक्त बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जायें। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।

सिंह राशि
काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको प्रसन्नचितता और जिंदादिल बनाए रखेगा। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है। इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जायेगी।

कन्या राशि
आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज्बा आपके जीवनसाथी को शानदार सरप्राईज दे सकता है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको सुकून देगा और रोमांचित बनाए रखेगा। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। आपकी गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें।

तुला राशि
मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी लाभ पहुंचायेंगी। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को समाप्त कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है। शांति का वास आपके दिल में रहेगा और इसीलिए आप घर में भी अच्छा माहौल बना पाने में कामयाब होंगे।

धनु राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें, कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे। जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। संभव है कि आज आपकी जीभ को भरपूर आनंद मिले। किसी उम्दा रेस्तरां में जाना मुमकिन है किऔर खाने का आनंद उठा सकते हैं।

मकर राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस समय जो समस्याएं आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे खुद-ब-खुद खत्म हो जायेंगी। आज अपने खुबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खाससियत आपको सम्मान दिलाएगी। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। मानसिक शांति बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि
चूंकि यात्रा के लिहाज से आप अभी कुछ कमजोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पायेंगे। जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जायेगा। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। दिखावा करने से आज आपको बचना चाहिए ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जायेंगे।

मीन राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फेहरिस्त में बढ़ोतरी कर सकते हैं। रोमांस आपके दिल पर काबिज है। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा करके आप अपने घर वालों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

प्रस्तुत – राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

July 18, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 17th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 17 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 17th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 17 जुलाई 2026

July 16, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026

July 16, 2026
Next Post

valentine week promise day - आज का दिन हैं कसमें और वादों का, अपने चाहने वाले को कीजिये प्रॉमिस की……

Things to know - रहना है फिट तो कभी नहीं करे इन फूड कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल, जानिए कितना घातक है आपके स्वास्थ्य के लिए चॉकलेट मिल्क

tatanagar train cancelled – टाटानगर से खुलने वाली स्टील और इस्पात एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, यात्री परेशान, जाने क्या है वजह

tatanagar train cancelled - टाटानगर से खुलने वाली स्टील और इस्पात एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, यात्री परेशान, जाने क्या है वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

jharkhand got new gift : झारखंड को रेलवे का तोहफा, मुरी पिस्का अमृत भारत स्टेशन में हुए शामिल, पीएम ने किया ऑन लाइन उद्घाटन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News