• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 5th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 5 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Thursday 5th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 5 सितंबर 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज भी स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। इसके लिए योग वगैरह कर सकते हैं। जिससे आपको काफी उर्जा मिलेगी। आप मानसिक तनाव से बचने के लिए घर की समस्यायों को नजरअंदाज करे, नही तो परेशानी मुंह बाये खड़ी है। आपको अपना बहुमूल्य समय बच्चों व परिवार के साथ बिताना चाहिए। परिवार के साथ बिताया गया समय काफी सुकून देगा। आज बाजार के अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या मंतव्य है। इन विचारों की काफी महत्व है। आज इस राशि की स्त्रियां भी मनमौजी मूड में रहेगी। आज पूरा इंज्वॉय मूड रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का पूरा अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENT

वृष राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। चीजें कार्यक्षेत्र में बेहतर नजर आती हैं। पूरे दिन आपका सोच बढ़िया रहेगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। संभव है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।

मिथुन राशि
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पायेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि
नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताकत और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के माध्यम से इस समस्या से निजात पाएं। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। किसी की दखलअंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

सिंह राशि
आपका मजाकिया स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट स्वयं को पहुंचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। होशियारी से निवेश करें। नाती-पोतों से आज काफी खुशी मिल सकती है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझायेगा। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जायेगा। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

कन्या राशि
डर आपकी प्रसन्नता को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख्यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को समाप्त कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयां हल हो जायेंगी। अगर आपको किसी ऐसी जगह से बुलावा आया है जहां पहले आप कभी नहीं गए हैं, तो कृतज्ञता से उसे स्वीकार कर लें। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। दफ्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है। इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों ओर हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पायेगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

तुला राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आपके दिमाग में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए प्रसन्नता के पलों को लायेगा। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देंगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पायेगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना संभव न हो। लेकिन आप स्वयं को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सिर्फ आवश्यक चीजें ही खरीदें। स्वयं को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ समय अपने भावनाओं के लिए भी अवश्य निकालें, ताकि आपकी गति बनें रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। आज आप हर ओर प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है‌। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

धनु राशि
अवसाद के खिलाफ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर अधिक समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

मकर राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा क्रोधी बना सकता है। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी शानदार शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने कीमती हैं।

कुंभ राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे बेहतरीन इलाज है। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। बहादुरी भरे कदम और निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आयेगा।

मीन राशि
आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आपका महबूब आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। आप पायेंगे कि आज लंबे वक्त से अ‍टके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में सफल हो रहे हैं। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 13th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 13th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 13 जुलाई 2026

July 13, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 12th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 12th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 11th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 11th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 जुलाई 2026

July 11, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Friday 6th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 6 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Friday 6th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 6 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Saturday 7th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 7 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Saturday 7th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 7 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 8th September 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 8 सितंबर 2024

Horoscope Know Your Day Sunday 8th September 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 8 सितंबर 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Jamshedpur mla inaugurates new transformer : विधायक मंगल कालिंदी ने किया 200 के वी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, परसुडीह मेन रोड में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में अक्सर होता था पावर कट

Jamshedpur ssp briefing :  जमशेदपुर पुलिस बल को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी,

Jamshedpur emergency moc drill : जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने का हुआ मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी-गैर सरकारी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से लिया हिस्सा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Jamshedpur mla inaugurates new transformer : विधायक मंगल कालिंदी ने किया 200 के वी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, परसुडीह मेन रोड में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में अक्सर होता था पावर कट

Jamshedpur ssp briefing :  जमशेदपुर पुलिस बल को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी,

Jamshedpur emergency moc drill : जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने का हुआ मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी-गैर सरकारी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से लिया हिस्सा

Russia offers s-500 technology to india : रूस एस-500 डिफेंस टेक्नोलॉजी पर भारत के साथ काम करेगा, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए हो सकता है अहम, रूसी प्रस्ताव से चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी बेचैनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News