• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-15th-November-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 15 नवंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-15th-November-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 15 नवंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन शानदार बना सकता है। लंबे अरसे को ध्यान में रखते हुए निवेश करें। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन प्रसन्नचित कर देंगे। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनंद ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के सभी सभी गीतों को भुलवा देगा। बहादुरी भरे निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। विवाह के बाद कई बातें आवश्यकता से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

वृष राशि
आज दूसरों के साथ खुशियों बांटने से सेहत और खिलेगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। सबको अपने आयोजन में दावत दें, क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। कोई पौधा लगाएं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

मिथुन राशि
सफलता नजदीक होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। किसी सच्चे मित्र से धोखा मिल सकता है। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

ADVERTISEMENT

कर्क राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आप करेंगे।

सिंह राशि
चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही नियम से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा। आपको बच्चों या स्वयं से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

कन्या राशि
आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत अधिक की मांग करने वाले हैं, लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे अधिक करने का वादा न करें और केवल दूसरे को प्रसन्न करने के लिए स्वयं को तनाव से नहीं थकाएं। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

तुला राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन खर्च में बढ़ोतरी आपके लिए बचत को और अधिक मुश्किल बना देगा। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद समाप्त कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। काफी समय फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आएंगी, खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीजों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए जहर का काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में खुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए स्वयं को उत्साहित करते रहें। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। आप शादीशुदा जिंदगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिया पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

धनु राशि
दूसरों की आलोचना में समय बर्बाद न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा समय बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खूबसूरती महसूस करें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप कैरियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। अपने क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।

मकर राशि
बहुत अधिक रोमांच और दीवानगी की ऊंचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने भावनाओं को कंट्रोल में रखें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएं और मीठी यादों को फिर से ताजा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।

कुंभ राशि
कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। थोड़ी सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

मीन राशि
जिस तरह मिर्च खाने को स्वादिष्ट बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में आवश्यक है और तभी सुख की असली वजह पता लगती है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अपनी बातों पर कंट्रोल रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के माध्यम से ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से होगी। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776,+919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Next Post
jamshedpur-police-success-बिरसानगर थाना के बगल में शंभू दास पर फायरिंग करने वाला धराया, एक देशी पिस्तौल और गोली भी बरामद, देखिये-video

jamshedpur-police-success-बिरसानगर थाना के बगल में शंभू दास पर फायरिंग करने वाला धराया, एक देशी पिस्तौल और गोली भी बरामद, देखिये-video

Jamshedpur : सीतारामडेरा के ह्यूम पाइप चंडी नगर में बावर्ची को पड़ोसियों ने मारपीट कर किया जख्मी, एमजीएम में इलाजरत

Jamshedpur : सीतारामडेरा के ह्यूम पाइप चंडी नगर में बावर्ची को पड़ोसियों ने मारपीट कर किया जख्मी, एमजीएम में इलाजरत

Jamshedpur- : मानगो के टीचर्स कॉलोनी में रामगढ़ व पतरातू निवासी 3 छात्रों पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत

Jamshedpur- : मानगो के टीचर्स कॉलोनी में रामगढ़ व पतरातू निवासी 3 छात्रों पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News