• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st October 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 अक्टूबर 2024

Horoscope Know Your Day Tuesday 1st October 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 1 अक्टूबर 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन अत्यधिक भोजन ग्रहण करने से बचें, क्योंकि यह आपकी अगली सुबह खराब कर सकता है। आज आपका कोई दोस्त आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है, लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे और पीड़ित लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ समय बिता सकते हैं। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। अगर आपकी आवाज सुरीली है तो कोई गाना गाकर आप अपने प्रेमी को आज खुश कर सकते हैं।

वृष राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चें मदद करेंगे। खाली समय में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे नाराज हो इससे पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। खाली समय में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आयेगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती समय बर्बाद कर दिया। शादी के ठीक पहले के शानदार दिनों की याद ताजा हो सकती है। वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार, गर्माहट पैदा करेंगे। आज के दिन बाहर का भोजन आपके पेट की हालात खराब कर सकता है। इसलिए बाहर खाने से आज बचें।

मिथुन राशि
कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप स्वयं को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत एहमियत है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं। अपने जीवनसाथी या दोस्तों के साथ ऑनलाइन मूवी देखकर आप अपने लैपटॉप व इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

कर्क राशि
थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। नये समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय बर्बाद कर सकते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज्यादातर झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शांत रहने वाला है। अगर आज के काम को आप कल पर टाल रहे हैं तो कल आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

सिंह राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जायेगी। संभव है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी जिंदगी में जल्दी ही खिल सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। आप आराम करने में सफल नहीं हो पायेंगे, क्योंकि आपके कुछ तथाकथित दोस्त आपको आराम करने नहीं देंगे। हालांकि हर सिक्के का एक अच्छा पहलू भी होता है, इस अवसर का उपयोग आप दोस्ती की डोर मजबूत करने में भी कर सकते हैं, इससे बाद में आपको लाभ भी मिलेगा।

कन्या राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। विवाह के बाद कई बातें जरूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें और हवाई क़िले न बांधें।

तुला राशि
आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ सकारात्मक विचारों के माध्यम से इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन प्रसन्नचित कर देंगे। प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

वृश्चिक राशि
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है। जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। संभव है कि किसी बेहतरीन रेस्टोरेंट में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हां, खर्चा थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

धनु राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समय हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आप रोमांटिक ख्यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आयेंगी जिसकी वजह से आप परेशानी अनुभव करेंगे।

मकर राशि
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। खास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नजर आए और विशेष हो। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे समय की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाकात आपका दिन बना देगी। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

कुंभ राशि
आपका ऊर्जा-स्तर ऊंचा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर खींचेंगे, आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से स्वयं को सराबोर अनुभव करेंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। माता-पिता को बिना बताए आज आप उनके पसंद की कोई डिश घर पर ला सकते हैं इससे घर में सकारात्मक माहौल बन जायेगा।

मीन राशि
खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। कुछ आवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक लाभ पहुंचायेंगी। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी अनुभव कर रहे हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत कर सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज अपने घर की छत में लेटकर खुले आसमान को निहारना आपको अच्छा लगेगा। आज आपके पास इसके लिए पर्याप्त समय होगा।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026

June 2, 2026
Next Post
Jamshedpur east raghuvar das election : जमशेदपुर पूर्वी से कौन चुनाव लड़ेगा, इसके द्वन्द के बीच सांसद निशिकांत का सनसनीखेज ट्वीट, काफी कुछ साफ

Jamshedpur east raghuvar das election : जमशेदपुर पूर्वी से कौन चुनाव लड़ेगा, इसके द्वन्द के बीच सांसद निशिकांत का सनसनीखेज ट्वीट, काफी कुछ साफ

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd October 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 अक्टूबर 2024

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd October 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 अक्टूबर 2024

Jharkhand NDA seat sharing : झारखंड में भाजपा के साथ आजसू और जदयू के बीच सीट शेयरिंग का मामला अंतिम चरण में, जमशेदपुर पूर्वी और ईंचागढ़ को लेकर हो गया फैसला

Jharkhand NDA seat sharing : झारखंड में भाजपा के साथ आजसू और जदयू के बीच सीट शेयरिंग का मामला अंतिम चरण में, जमशेदपुर पूर्वी और ईंचागढ़ को लेकर हो गया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News