• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 18, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-12th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 12 अप्रैल 2023

April 11, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। संभव है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाएं, अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो, अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को खराब कर सकते हैं। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। आपका जीवनसाथी आज काफी रोमानी मिजाज में है।

वृष राशि
स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करे। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आयेगी। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई की कीमत पर घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को प्रसन्न करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिये। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण है।

मिथुन राशि
जो समस्याएं आपको परेशान कर रही है, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की जरूरत है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। प्यार का बुखार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और विशेष कामों के लिए है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते है। लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पायेंगे।

कर्क राशि
दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। पैसा अचानक आपके पास आयेगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को संहाल लेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। आप अचानक गुलाबों की खुश्बू से स्वयं को सराबोर पायेंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा स्वयं आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अतः इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

सिंह राशि
जीवन की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह अधिक मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को समाप्त कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर जिंदगी में खास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नजरिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पायेंगे जो आपको करना था। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कन्या राशि
मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जायेंगी। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

तुला राशि
मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक्त आपको हिम्मत और मजबूती दिखाने की आवश्यकता है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी मौके भी होंगें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

वृश्चिक राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक्त देंगे। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह ले। परिवार में नए सदस्य के आने की खबर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस खुशी को सबके साथ बाटे। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पायेंगे। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की जरूरत होगी। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

धनु राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे, ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचाएंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते वक्त अपने आंख-कान खुले रखिये, हो सकता है आपके हाथ कोई अनमोल बात या विचार लग जाये। आज का दिन लाभदायक साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जायेंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

मकर राशि
किसी ऊंचे और खास इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। सिर्फ अक्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। रिश्तेदारों के यहां जाना उससे बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। आज आप इश्क की चाशनी जीवन में घुलती हुई महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह दिन शानदार रहेगा।

कुंभ राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगें, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाये। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

मीन राशि
सेहत अच्छी रहेगी। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पायेंगे। आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में परेशानी महसूस होगी। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और विशेष कामों के लिए है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके लिए यह शानदार रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur gopashtami mahotsav – श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ टाटानगर गौशाला का भव्य गोपाष्टमी महोत्सव, 1500 से अधिक गौवंश की सेवा एवं 50 से अधिक प्रमुख दानदाताओं का हुआ सम्मान
खबर

Jamshedpur gopashtami mahotsav – श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ टाटानगर गौशाला का भव्य गोपाष्टमी महोत्सव, 1500 से अधिक गौवंश की सेवा एवं 50 से अधिक प्रमुख दानदाताओं का हुआ सम्मान

November 18, 2026
Jamshedpur mgm hostel issue – एमजीएम अस्पताल के नए हॉस्टल में लंबे समय से लिफ्ट खराब, डॉ व छात्र- छात्राओं को हो रही परेशानी
खबर

Jamshedpur mgm hostel issue – एमजीएम अस्पताल के नए हॉस्टल में लंबे समय से लिफ्ट खराब, डॉ व छात्र- छात्राओं को हो रही परेशानी

November 18, 2026
Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा
खबर

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

November 18, 2026
Next Post

Jamshedpur court hungama - जमशेदपुर पुलिस ने अधिवक्ता को कदमा हिंसा मामले में हथकड़ी लगाकर भेजा जेल, जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ताओ का हंगामा, कोर्ट के कामकाज को कराया बंद

Jamshedpur water scarcity - मानगो के सुभाष कॉलोनी में एक सप्ताह से नहीं हो रही जलापूर्ति, पानी के मचा हाहाकार

Jamshedpur rural - जादूगोड़ा में 72 घंटे का हरिनाम संकीर्तन संपन्न, श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की झांकियों ने खींचा ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Wednesday 18th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 18 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 18th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 18 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

मेष राशिअगर आप बहुत अधिक टेंशन अनुभव कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरे...

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पारडीह चौक पर शहीद निर्मल महतो की मूर्ति खंडित हो गई है. इस घटना के बाद...

Jharkhand ex mla attacked : झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर महिलाओ ने किया हमला, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

Jharkhand ex mla attacked : झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर महिलाओ ने किया हमला, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य के आंदोलन करने वाले पूर्व विधायक का सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर में...

Tata steel samvaad : संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Tata steel samvaad : संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संवाद 2026 के तीसरे दिन विभिन्न सत्रों में हुई चर्चाओं के केंद्र में सामुदायिक ज्ञान,...

Jamshedpur theft case bursted : जादूगोड़ा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, सामान बरामद

Jamshedpur theft case bursted : जादूगोड़ा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, सामान बरामद

by Sharp Bharat
November 18, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसनबनी रेलवे स्टेशन निवासी अशोक शर्मा के घर हुई लाखों...

IITF-2026 : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

रांची : भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आइआइटीएफ) 2026 में झारखंड पवेलियन राज्य सरकार के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय...

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा), झारखण्ड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडलने भेंटकर...

tata steel crm best production : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में हुआ बेस्ट प्रोडक्शन, काटा गया केक, वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की थपथपायी पीठ

tata steel crm best production : टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में हुआ बेस्ट प्रोडक्शन, काटा गया केक, वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों की थपथपायी पीठ

by Team Sharp Bharat K
November 17, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में बेस्ट प्रोडक्शन केलिए,आयोजित केक कटिंग समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur nirmal mahato statue broken : जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Jharkhand ex mla attacked : झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर महिलाओ ने किया हमला, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

Tata steel samvaad : संवाद 2026 के तीसरे दिन विरासत, पहचान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Jamshedpur theft case bursted : जादूगोड़ा में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, सामान बरामद

IITF-2026 : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच, ‘नीव हर्बल्स’ के प्राकृतिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

jharkhand bjp met governor : झारखंड के राज्यपाल से मिलने पहुंचा भाजपा अ़नुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल, सिमडेगा विधायक के यौन शोषण और गम्हरिया थाना में रेप का मामला उठाया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News