जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमजुडी गांव में 72 घंटा हरिनाम संकीर्तन का बुधवार को समापन हो गया. इधर हरिनाम संकीर्तन में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के डोम जुड़ी गांव के मदन मोहन मंदिर में आयोजित इस हरिनाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है. इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को झांकियां बरबस अपनी ओर लोगों को खीच रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के आयोजक नारायण चंद्र दास ने बताया कि बीते 30 सालो से इस गांव हरिनाम संकीर्तन होते आ रहा है. इस हरिनाम संकीर्तन से गांव में सुख व समृद्धि आती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के समाजसेवी नारायण चंद्र, दास विक्की दास, मुकेश दास, धरणी दास, जयंत कुमार दास ने अहम योगदान दिया.











