• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 2, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-wednesday-23rd-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 23 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-wednesday-23rd-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 23 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
पैसा क्या हैं, पैसा का जीवन में क्या महत्व है, आप से बेहतर कौन जानता हैं। इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपको बच्चों या खुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। बहुत खुबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज अनुभवी लोगों से मिलकर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

वृष राशि
स्वयं को सेहतमंद और तंदुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी व्यंजनों से दूर रहें। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है। जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और कमजोर रहेंगे। यह उन कुछ दिनों में से एक है, जब आपकी रचनात्मकता अपने चरम पर होगी। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। जीवनसाथी की सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। दफ्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है। इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों ओर हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। जीवन के रहस्य को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ नकारात्मक पहलू भी होते हैं। आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
निराशावादी व्यवहार से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आपका धन आपके काम तभी आता है। जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आज आपकी मुस्कान बेमानी है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन व्यतीत कर सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह राशि
आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ध्यान देंगे। आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए अच्छा समय है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे। उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के अंत में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को दूर कर देगा।

कन्या राशि
आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपके विचारों का समर्थन करेंगे। आज आप एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाए, कामयाबी अवश्य मिलेगी। आज अनावश्यक की उलझनों से दूर होकर आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय गुजार सकते हैं। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी।

तुला राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आज के दिन औरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। एकतरफा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। आप उन लोगों की ओर वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप बहुत अधिक तनावग्रस्त हैं, तो बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगे। आज आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। बहन की शादी की खबर आपके लिए खुशी का सबब लेकर आएगी। आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़, वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को महत्वपूर्ण बना सकती है।

ADVERTISEMENT

धनु राशि
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल खुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आपका प्रिय आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ खास करेगा। पार्टनर से संवाद बनाना बहुत कठिन सिद्ध होगा। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं।

मकर राशि
दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन अधिक खाने और मदिरापान से बचें। पैसे कमाने के नए अवसर मुनाफा देंगे। घर बदलने के लिए अच्छा दिन है। साझीदार से आज बातचीत करना बहुत परेशानी भरा होगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा। आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में दिक्कत महसूस होगी।

कुंभ राशि
आज आप मानसिक तौर पर स्थिर महसूस नहीं करेंगे। इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। बस आपको खुद पर विश्वास करने की आवश्यकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली कोई सूचना आपका दिन बना सकती है। ऐसे लोगों से संपर्क बनाए जो रचनात्मक हो और जिनके विचार आपसे मिलते हैं। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। आपकी बीती जिंदगी का कोई राज आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

मीन राशि
आज तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। इस राशि के कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। दोस्तों के साथ कुछ करते समम अपने हितों को अनदेखा न करें, हो सकता है कि वे आपकी जरूरतों को गंभीरता से न लें। आज के दिन अपने प्रिय से कोई रुखी बात न कहें। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने वरिष्ठ अधिकारियों को न दें। जीवन की महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। सही कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीजें सुलझाई जा सकती हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

August 2, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 1st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 1 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 1st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 1 अगस्त 2026

August 1, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 31st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 31 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 31st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 31 जुलाई 2026

July 30, 2026
Next Post

tata-pigment-union-election-टाटा पिगमेंट के चुनाव में फिर से बिनोद सिंह बन गये अध्यक्ष, चुपके से दो दिनों में पूरी की गयी प्रक्रिया, अब दो दिनों बाद पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति, चुनाव को लेकर उठे सवाल, अरविंद और नितेश की जोड़ी ने बाहर कर दिया था यहां से राकेश्वर को, फिर से नहीं हो सकी इंट्री

tata-workers-union-tour-टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और डिप्टी प्रेसिडेंट के नेतृत्व में 22 कमेटी मेंबरों का दल मुंबई, पुणे और बंगलुरु की दौरे पर हुए रवाना, जानें क्या है यह टूर का मकसद

tsdpl-union-election-टीएसडीपीएल यूनियन के चुनाव में 15 सीट के लिए 32 लोगों ने किया नामांकन, जानें किस विभाग से किसने किया है नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur missing : आदित्यपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोर लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Jamshedpur body found : उलीडीह में पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी

Jamshedpur mgm hostel : एमजीएम हॉस्टल से सामान लेने पहुंचे डॉ यश को रोका, दिवंगत डॉ समीर के परिजन भी लौटाए गए

Jamshedpur mango nagar nigam negligence : मानगो में नगर निगम की लापरवाही, 3 फीट गहरे नाले में गिरी महिला, देखिए – video

Jamshedpur snatching: जमशेदपुर में बेलगाम हो रही चेन छिनतई, 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूटी सोने की चेन, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp protest : जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Tata steel to break venture : टाटा स्टील जर्मनी की इस कंपनी के साथ तोड़ेगा 25 साल पुराना रिश्ता, कंपनी ने शुरू की तैयारी

Tata steel one : वन टाटा स्टील विजन को धरातल पर उतारने की कवायद, एमडी ने ब नायी हाइलेबल कमेटी

icsi Jamshedpur : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के जमशेदपुर चैप्टर की ओर से “बियॉन्ड कंप्लायंस” सेमिनार का सफल आयोजन, कंपनी सेक्रेटरी को धारदार बनाने की कोशिश

Jamshedpur plantation : ”एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान की शुरुआत, सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया पौधरोपण

Tata steel tisco general society agm : टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 92वीं आम सभा संपन्न, सदस्यों के लिए ऋण की राशि 8.70 लाख एवं लाभांश बंपर 16.50 फीसदी तक देने का प्रस्ताव पारित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News