
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन की एक संयुक्त ज्वाइंट वर्क्स काउंसिल (जेडब्ल्यूसी) की टीम इंडस्ट्रियल टूर पर मंगलवार को रवाना हो गये. झारखंड की राजधानी रांची स्थित एयरपोर्ट से इन लोगों ने मुंबई और बंगलुरु के लिए उड़ान भरी. टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सह जेडब्ल्यूसी के वाइस चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट सह पर्यवेक्षक जेसीसीएम शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह टीम रवाना हुई है. इसमें कुल 22 कमेटी मेंबर भी शामिल है, जो पहले टाटा हाऊस के एक्सपीरियेंस सेंटर मुंबई में दौरा करेंगे. इसके बाद वे लोग टाटा मोटर्स के पुणे स्थित प्लांट का दौरा करेंगे. वहां क्या-क्या बेस्ट प्रैक्टिस है, उसको वे लोग देखेंगे. इसके बाद वे लोग बेंगलुरु में टाटा एलेक्सी समेत विभिन्न कंपनियों का बेस्ट प्रैक्टिस, किस तरह से काम होता है, वे सारी चीजों को देखेंगे और फिर लौटेंगे. 22 मार्च से 30 मार्च तक सारे लोग इस दौरे पर रहेंगे. महामंत्री सतीश सिंह 28 मार्च को वापस आ जायेंगे क्योंकि उनको 28 मार्च को किसी महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेना है.





