
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी टीएसडीपीएल की अधीकृत यूनियन टीएसपीडीएल यूनियन का चुनाव 25 मार्च को होगा. इसको लेकर मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. 23 मार्च बुधवार को लोग नामांकन वापस ले सकेंगे. इसके तहत कुल 15 सीटों के कमेटी मेंबरों के पद के लिए 32 लोगों ने अपना नामांकन भरा है. 23 मार्च बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पर्चा भरा जायेगा और फिर नामांकन वापसी भी ली जायेगी और फाइनल सूची जारी की जायेगी. मंगलवार को नामांकन करने वालों में क्रेन विभाग के कुल दो सीट के लिए उपेन्द्र राय, वंशीधर सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी, आर रवि और मनोज कुमार सिंह ने नामांकन किया. वहीं, जीआरएम रिलिविंग के दो सीट के लिए रमेश चौधरी, संजीव कुमार सिंह, सतीश कुमार मुखी, चन्द्रभूषण सिंह, आशीष रंजन सिन्हा नामांकन भरा. (नीचे भी पढ़े)
ओसी 6 पिकलिंग विभाग के दो सीट के लिए प्रमोद कुमार उपाध्याय, चंचल सरोज, दयानंद सिंह और शशिबीर राणा, रिलेविंग उषा एंड पिकलिंग विभाग से दो सीट के लिए कैलाश टेले, फूलचंद लोहार, मनोज कुमार सिंह, त्रिदेव सिंह, राजेश्वर यादव और विजय कुमार शर्मा, कट टू लेंथ विभाग के दो सीट के लिए दिनेश कुमार, अमन कुमार और राजेश कुमार ने नामांकन किया. वहीं, मेंटेनेंस विभाग के दो सीट के लिए अनीश कुमार झा, रंजन मिश्रा और रंजन कुमार दूबे ने नामांकन भरा. स्टोर विभाग के एक सीट के लिए राजेश कुमार और हरिशंकर प्रसाद ने नामांकन भरा है जबकि स्लिटर, क्रेन सेग्रेशन विभाग के दो सीट के लिए सच्चिदानंद, राकेश कुमार, अनिल कुमार गिरी और शशि भूषण मिश्रा ने अपना नामांकन भरा है. 23 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लोग नामांकन को वापस ले सकते है. (नीचे भी पढ़े)
नामांकन पत्रों की वैद्यता और चुनाव चिन्ह का आवंटन 23 मार्च को अपराह्न 3 बजे से शाम 4 बजे के बीच किया जायेगा. 25 मार्च को मतदान सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जायेगा. मतदान कंपनी के बारा प्लांट स्थित एज सेंटर में होगा. वहीं पर मतगणना किया जाएगा. चुनाव पदाधिकारी के तौर पर टीएसडीपीएल यूनियन का चुनाव करवाने के लिए झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष बिनोद राय को चुनाव पदाधिकारी, टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह व टाटा पावर के पदाधिकारी नरेश चौधरी को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. टीआरएफ यूनियन के महासचिव एमएच हीरामनेक और टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. 15 सीटों के लिए कर्मचारी मतदान करेंगे. बारा प्लांट में 8 सीट है वहीं सीआर यानी टाटा स्टील के भीतर 6 व ट्यूब डिवीजन में 1 सीट के लिए चुनाव होगा.





