• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 2, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day wednesday 30th july- राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 30 जुलाई 2025

Horoscope know your day wednesday 30th july- राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार 30 जुलाई 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
तली-भुनी खाने की चीजों से परहेज करें। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएं। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी जिंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके प्रिय का डांवाडोल सोच आपको परेशान कर सकता है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है। जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फिल्म देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है।

वृष राशि
आज शांत और तनाव रहित रहें। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। लम्बे समय से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की आवश्यकता है और आप जानते हैं कि आपको ही इसकी शुरुआत करनी होगी। इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।

मिथुन राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए अत्याधिक वक्त देंगे। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था। आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएं, इससे आपको बहुत आनंद होगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे। हालांकि शुरुआत में आपकी कुछ खास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का जमकर आनंद उठाएंगे।

कर्क राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही समय है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को समाप्त कर दिया है। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपको गोरवान्वित का एहसास कराएगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का संवाद आएगा। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा। पूरा दिन बैठकर ऊबने की बजाय ब्लॉगिंग करें या कोई रोचक किताब पढ़ें।

सिंह राशि
लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा। पूरा दिन बैठकर ऊबने की बजाय कुछ समाजिक कार्यों में हाथ बटाएं।

कन्या राशि
सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें सहयोग न करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अधिक तनाव न लें और आराम करें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। किसी ऐसे व्यक्ति का संदेश आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।

तुला राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़े। आज किसी आयोजन में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की आवश्यकता महसूस करेंगे। कारोबारियों को रुकी हुई योजनाओं को फिर से चालू करने के लिए आज सोचना चाहिए।

वृश्चिक राशि
हृदय-रोगियों के लिए कॉफी छोड़ने का सही समय है। अब इसका जरा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के माध्यम से पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी ओर आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु राशि
ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते है। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।

मकर राशि
काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को जागृत करता है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर अधिक बातें न करें। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज किसी पार्क या जिम में आप जा सकते हैं।

कुंभ राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हंसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है, क्योंकि आप किसी खास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।

मीन राशि
जिस तरह मिर्च खाने को स्वादिष्ट बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में अवश्यक होता है और तभी सुख की असली वैल्यू समझ में आती है। दीर्घावधि लाभ के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। शाम को रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेगें। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। किसी भी काम को करने से पहले यह जान लें कि इसका परिणाम आपके ऊपर कैसा पड़ेगा।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

October 2, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026

September 30, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026

September 28, 2026
Next Post

Jamshedpur theft : मानगो में रिटायर्ड शिक्षक के फ्लैट में चोरी, गांव गया है परिवार, देखिये video

Jamshedpur rural incident - चाकुलिया में खेत जोतने के क्रम में ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत

Saraikela elephant terror - सरायकेला नगर क्षेत्र में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव, महिला पुलिसकर्मी के घर के बाहर खड़ी कार को किया क्षतिग्रस्त, शेड भी तोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Horoscope Know Your Day Friday 2nd October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : बाराद्वारी फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की भी हो रही जांच

Adityapur body found – सालडीह खरकई नदी में मिला युवक का शव, आरआईटी में दोस्त के साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Jamshedpur incident – बिरसानगर में असामाजिक तत्वों का तांडव, दो कारों के शीशे तोड़े, एक में आग लगाने की कोशिश

Jamshedpur firing : बाराद्वारी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल, हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur bjp kadma : भाजपा कदमा मंडल की मासिक बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों पर हुआ मंथन, संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Jamshedpur jugsalai nagar parishad : जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान, दिया गया साफ सफाई रहने का संदेश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News