• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-30th-November-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 नवंबर 2022

November 29, 2022
in राशिफल
0
Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-30th-November-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 नवंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। आपको अपने प्रतिदिन के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।

वृष राशि
आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचें। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। प्यार एक ऐसी भावना है जिसे न सिर्फ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

मिथुन राशि- अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। जिससे आप परेशान होंगे। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकता है। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई खुबसूरत तोहफा दे सकता है।

कर्क राशि
आपका नकारात्मक व्यवहार दोस्तों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। यह परम आवश्यक है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या खबर दे सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए हमदम की तरह है और आपको आज यह सुखद एहसास होगा।

सिंह राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपका सकारात्मक व्यवहार नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को पाने के लिए मिलकर काम करेंगे। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी सहायता मिलेगी।

कन्या राशि- धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है। जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आप अपने प्रिय से अपने भावना का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफी समझदारी की बातें करता नजर आ सकता है। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें। जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि- परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की आवश्यकता है। दीर्घावधि लाभ के हिसाब से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। दिन को रोमांचक बनाने के लिए नजदीकी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी खुबसूरती महसूस करें। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

वृश्चिक राशि- स्वयं को अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। शादी के ठीक पहले के खुबसूरत दिनों की याद ताजा हो सकती है। वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इजहार गर्माहट पैदा करेंगे।

धनु राशि- दूसरों की इच्छाएं आपकी सोच, एक दूसरे से टकरा सकती है। अपने भावनाओं को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। मुमकिन है कि आज आपकी आंखें किसी से चार हो जाएं। अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो अच्छा अनुभव करेंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, तब तक दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। काफी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो सिर्फ प्यार हो।

मकर राशि- कोई आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीजों को कंट्रोल में रखें। व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपकी आंखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि- अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें। यही वक्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। आज ही लंबे वक्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।

मीन राशि
छोटी-छोटी चीजों को खुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 31st October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 31 अक्टूबर 2026

October 31, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

October 30, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

October 29, 2026
Next Post
Adityapur-Firing : आदित्यपुर में फायरिंग, व्यक्ति को लगी गोली, टीएमएच में भर्ती, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

Adityapur-Firing : आदित्यपुर में फायरिंग, व्यक्ति को लगी गोली, टीएमएच में भर्ती, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

adityapur-firing-followup-आदित्यपुर में फायरिंग में घायल व्यक्ति की टीएमएच में मौत, परिजन और पुलिस कोई जानकारी देने से बच रही

adityapur-firing-followup-आदित्यपुर में फायरिंग में घायल व्यक्ति की टीएमएच में मौत, परिजन और पुलिस कोई जानकारी देने से बच रही

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-1st-December-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 दिसंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-1st-December-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 1 दिसंबर 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News