• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 10, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-5th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 5 अप्रैल 2023

April 4, 2023
in राशिफल
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
किसी दोस्त के साथ नसमझी की वजह अप्रिय हालात खड़े हो सकते है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले संतुलित विचार से दोनों पक्षों को परखने का प्रयास करें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने उजागर करने में सफल रहेंगे जो आपके लिए विशेष हैं। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है। उनका ध्यान रखें।

वृष राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए मार्ग खोलेंगी। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और खुशकिस्मती का जश्न मनाएं। उदार बनें और ईमानदारी से प्रशंसा करें। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। उबाऊ होती शादीशुदा जीवन के लिए कुछ रोमांच करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। किसी की अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। काम में मन लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

कर्क राशि
आपके पति/पत्नि की सेहत, तनाव की वजह बन सकती है। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

सिंह राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है।

कन्या राशि
ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएं। यह आपको और आपके परिवार को प्रसन्नता और दिली सुकून देगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी।

तुला राशि
परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे काफी कम है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि

धनु राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जायेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। अहम लोगों से बातचीत करते वक्त अपने आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई अनमोल बात या विचार लग जाए। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जायेगा। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

मकर राशि
सेहत को देखभाल की आवश्यकता है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान पक्का है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लायेगा और आपको प्रसन्नचित रखेगा। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा।

कुंभ राशि
रचनात्मक शौक आज आपको सुकून का एहसास करायेंगे। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पायेंगे। बहादुरी भरे कदम और निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।

मीन राशि
दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका आनंद ले सकते हैं। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूयेगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचर्या राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 10th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 10 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 10th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 10 नवंबर 2026

November 10, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 9th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 9 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 9th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- सोमवार 9 नवंबर 2026

November 9, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 8th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 8 नवंबर 2026

November 8, 2026
Next Post

Tata steel tubes division - टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन ने सरकार की महत्वाकांक्षी "जल जीवन मिशन" पहल में अपने योगदान को दर्शाते हुए एक म्यूरल तैयार किया, 2024 तक हर घर जल में योगदान निभायेगा, नये वित्तीय वर्ष पर कटा केक

Jamshedpur fire - सोनारी में लोहा प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

adityapur rit police action – आरआईटी पुलिस ने महिला रेलकर्मी की चोरी गयी स्कूटी को खोज निकाला, जांच अभियान के दौरान पकड़ाई स्कूटी, दो गिरफ्तार

adityapur rit police action - आरआईटी पुलिस ने महिला रेलकर्मी की चोरी गयी स्कूटी को खोज निकाला, जांच अभियान के दौरान पकड़ाई स्कूटी, दो गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Tuesday 10th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 10 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 10th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 10 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 10, 2026

मेष राशिआज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाये, जो मौलिक सोच रखते हों...

Jamshedpur diwali incidents : दीपावली की आतिशबाजी पड़ी भारी, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे, एमजीएम में तीन गंभीर मरीज भर्ती

Jamshedpur diwali incidents : दीपावली की आतिशबाजी पड़ी भारी, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे, एमजीएम में तीन गंभीर मरीज भर्ती

by Sharp Bharat
November 10, 2026

जमशेदपुर : दीपावली की रात जहां पूरा जमशेदपुर शहर रोशनी और खुशियों में डूबा था, वहीं आतिशबाजी के दौरान हुई...

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग गुरुवार 12 नवंबर को आहूत की गयी...

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बोर्ड मीटिंग के दौरान निवेशकों के लिए एक प्रेजेंटेशन जारी किया गया है. इसमें कंपनी...

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी ''क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड'' (सीपीडीपीएल) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ा...

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : वैश्विक बाजार में बढ़ती चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने अपनी लागत घटाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने...

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर शाम गोली...

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपनी स्थापना की शताब्दी मना चुके जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur diwali incidents : दीपावली की आतिशबाजी पड़ी भारी, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे, एमजीएम में तीन गंभीर मरीज भर्ती

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News