जमशेदपुर : जमशेदपुर के दोमुहानी के पास स्थित निर्मल बस्ती के एक प्लास्टिक और लोहा टाल में आग लग गई. आग लगने की घटना कैसे हुई इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जाता है कि 2 महीने में अवैध तरीके से बाहर लोहा और प्लास्टिक का टाल चल रहा है. स्टाइल में अचानक से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई क्योंकि अगल-बगल काफी घर है और सारे कच्चे मकान है. (नीचे भी पढ़ें)

लोग घरों को खाली करके भागने लगे. थाने लोगों ने ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. क्योंकि पूरे ताल में स्क्रैप प्लास्टिक था इस कारण आग ज्यादा तेजी से फैली. फिलहाल अग्निशमन विभाग के दमकल को इसकी सूचना दी गई है और दमकल वहां पर पहुंच चुकी है जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है.












